फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Under 14: Rahul and Anshu first in 600 meter race

अंडर 14 : 600 मीटर दौड़ में राहुल और अंशु प्रथम

Fri, 15 Jan 2021 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Under 14: Rahul and Anshu first in 600 meter race
जिला एथलेटिक्स संघ दादरी की ओर से जूनियर वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चरखी गांव के एससीआर स्कूल के खेल मैदान में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के निदेशक नरसिंह चाहार व स्कूल प्राचार्य कपिल बंसल ने किया। अध्यक्षता संघ के प्रधान राजकुमार सनवाल, राजेश फौगाट समसपुर, सुनील नंबरदार ने की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान लड़कों के अंडर-14 वर्ग में 60 मीटर दौड़ में साहिल प्रथम, नवीन दूसरे व अक्षय तीसरे स्थान पर रहा। 600 मीटर रेस में राहुल, शुभम क्रमश: प्रथम, द्वितीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में पवन प्रथम, कृष्ण दूसरा व साहिल तीसरे स्थान पर रहा। गोला फेंक में निश्चय, हर्ष फौगाट, ओशीन क्रमश: प्रथम, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद में पुष्पेंद्र प्रथम रहा। लड़कियों में अंडर-14 आयुवर्ग में 60 मीटर दौड़ में तनु, दीपिका, मुस्कान क्रमश: प्रथम, दूसरा व तीसरे स्थान पर रहे। 600 मीटर रेस में अंशु प्रथम, मुस्कान दूसरे व सानिया तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में स्नेह, योगिता, अंशु क्रमश: प्रथम, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक स्पर्धा में मीनाक्षी प्रथम, भूमिका द्वितीय व दिव्या तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

अंडर-16 लड़कों में 100 मीटर दौड़ में अंकित, साहिल, अरुण क्रमश: प्रथम, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। 300 मीटर रेस में अक्षय प्रथम, जतिन दूसरे व आशीष तीसरे स्थान पर रहा। 800 मीटर रेस में धोनी, नीरज, प्रिस क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तीसरे स्थान पर रहे। 2000 मीटर रेस में धोनी प्रथम, करण दूसरे व अंकुर तीसरे स्थान पर रहा। ऊंची कूद में अभिषेक ने बाजी मारी। वहीं लड़कियों में 100 मीटर दौड़ में मीनू, दीपिका, अंजलि, क्रमश: प्रथम, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के दौरान वेद डीपीई, संजय कालूवाला, देवेंद्र कोच, सुरेंद्र जांगड़ा, नवीन कादयान, राजरानी सांगवान, कीर्तिकांत शर्मा, मुकेश फौगाट, कृष्ण डीपीई रानीला, चंद्रपाल फौगाट, विजेंद्र फौगाट समसपुर, सुखबीर कोच, डीपीई दयाकिशन, ब्रिजेश जांगड़ा, नवीन कंहेटी, निर्मला डीपीई, अनिल कुमार, कोच, मुकेश सैनी, अजय कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed