{"_id":"667c877e0b74a9c5bd0d7347","slug":"uncontrolled-dumper-hits-car-sick-elderly-dies-both-sons-injured-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-119524-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अनियंत्रित डंपर ने मारी कार को टक्कर, बीमार बुजुर्ग की मौत, दोनों बेटे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अनियंत्रित डंपर ने मारी कार को टक्कर, बीमार बुजुर्ग की मौत, दोनों बेटे घायल
Thu, 27 Jun 2024 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 27 Jun 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
कलियाणा मोड़ के समीप हादसे में क्षतिग्रस्त । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के कलियाणा मोड़ के समीप मंगलवार रात एक तेज रफ्तार डंपर ने ऑल्टो कार को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में ऑल्टो सवार बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उसके दोनों बेटे घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया, लेकिन परिजन उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए। डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस को दिए बयान में झोझूकलां निवासी ओमबीर ने बताया कि मंगलवार रात उसके पिता उमराव सिंह (90) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। पिता को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। वह अपने छोटे भाई राजबीर को साथ कार में सवार होकर पिता को चिकित्सक के पास दिखाने के लिए दादरी आ रहा था। जब शहर के कलियाणा मोड़ पर पहुंचा तो एक तेज रफ्तार डंपर ने कार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें वह, उसके पिता बुजुर्ग उमराव सिंह और उसका भाई राजबीर घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उमराव सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल ओमबीर व राजबीर का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बुधवार दोपहर पुलिस ने सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया।
आरोप-मोड़ पर भी कम नहीं की रफ्तार, हादसे के बाद हुआ फरार
घायल ओमबीर और राजबीर ने बताया कि हादसा डंपर चालक की लापरवाही से हुआ। हादसे के बाद आरोपी चालक अपना डंपर लेकर मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि मोड़ पर भी चालक ने अपने डंपर की रफ्तार कम नहीं की और सामने से उनकी कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांस न आने की थी समस्या, हादसे में थम ही गई
ओमबीर ने बताया कि उसके पिता उमराव सिंह की रात करीब साढ़े आठ बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई। पिता को सांस लेने में समस्या होने पर वो तत्काल उन्हें चिकित्सक के पास लाने के लिए झोझूकलां से चल पड़े। ओमबीर ने बताया कि उन्हें क्या पता था कि चिकित्सक के पास पहुंचने से पहले ही उनके पिता की हादसे के चलते सांस थम जाएगी।
वर्सन:
उमराव सिंह के बड़े बेटे कार चालक ओमबीर के बयान पर पुलिस ने आरोपी डंपर चालक पर केस दर्ज कर लिया है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। जल्द ही पुलिस आरोपी चालक का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लेगी। - सतीश कुमार, एसआई एवं जांच अधिकारी, दादरी शहर थाना