फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Unbridled dumper : Two Die, five injured in two accidents

बेलगाम डंपर... दो हादसों में दो की मौत, पांच घायल

Wed, 17 Feb 2021 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Unbridled dumper : Two Die, five injured in two accidents
बिलावल के समीप दुर्घटनाग्रस्त स्कोर्पियो। - फोटो : CharkhiDadri
जिले की सड़कों पर तेज रफ्तार दौड़ रहे डंपर और ट्रॉले सड़क हादसों का कारण बन रहे हैं। सोमवार रात और मंगलवार सुबह तेज रफ्तार वाहनों के चलते दो हादसे हुए। एक हादसे बिलावल गांव के समीप हुआ, जिसमें अनियंत्रित डंपर के चालक ने स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। इसमें स्कॉर्पियो सवार पांच युवक घायल हो गए। दूसरे हादसे में मंगलवार सुबह सांवड़-मानहेरू रोड पर ट्राले की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। इस संबंध में बौंदकलां थाने में आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह मानहेरू (भिवानी) निवासी भीम और रविंद्र मजदूरी करने के लिए गांव से एक ही बाइक पर सवार होकर निकले थे। बाइक रविंद्र चला रहा था, जबकि भीम पीछे बैठा था। मानहेरू नहर से निकलने के बाद में हिंडोल गांव की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्राला चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। काफी देर तक संभाल न होने के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही बौंदकलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव कब्जे में ले लिए। पुलिस ने मृतक भीम के भाई नवीन के बयान पर शवों का पोस्टमार्टम करवाया और ट्राला चालक के खिलाफ धारा 279, 304ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शादी से लौट रहे थे स्कॉर्पियो सवार युवक
दूसरा हादसा दादरी-बाढड़ा रोड पर बिलावल गांव के समीप हुआ। यहां एक अनियंत्रित डंपर चालक ने तिवाला निवासी युवकों की स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। हादसे में स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें सवार युवकों को गंभीर चोटें आईं। स्कॉर्पियो में सात से आठ युवक सवार थे, जिनमें से पांच को चोटें लगी हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में एयरबैग भी नहीं खुला, जिसके चलते चालक और आगे बैठे दूसरे युवक को ज्यादा चोटें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन में डंपर से सात हादसे, 17 लोग हो चुके घायल
तीन दिन में डंपर से सात हादसे हो चुके हैं। रविवार सुबह एनएच 148-बी पर डंपर और रोडवेज बस की टक्कर में 11 लोग घायल हुए थे। इनमें से चार को रेफर किया गया था। वहीं, रविवार को बाढड़ा रोड पर भी डंपर चालक ने कार को टक्कर मार दी थी। घायल कार सवार को भी पीजीआई रोहतक रेफर किया गया था। इसके अलावा रविवार को ही लोहारू चौक ओवरब्रिज पर एक ट्राला डिवाइडर पर चढ़ गया था। वहीं, सोमवार रात बिलावत के समीप हादसे में पांच युवक घायल हो गए।
एक करोड़ का किया जुर्माना, फिर भी नहीं लगी लगाम
दूसरी ओर आरटीए टीम लगातार ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई कर रही है, लेकिन इसके बावजूद ओवरलोड वाहन धड़ल्ले से चल रहे हैं। पिछले डेढ़ माह में दो सौ से अधिक ओवरलोड वाहनों के चालान किए गए हैं और उन पर एक करोड़ से अधिक का जुर्माना ठोका गया है। इसके बाद भी ओवरलोडिंग करने से ट्रांसपोर्टर बाज नहीं आ रहे।

सांवड़-मानहेरू रोड पर हुए हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। इस संबंध में ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं, शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द कर दिए हैं।
- कप्तान सिंह, एसएचओ, बौंदकलां थाना

  बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद सड़क से नीचे उतरा ट्राला।

बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद सड़क से नीचे उतरा ट्राला।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed