{"_id":"686581e6a0cc0e22e1019bfa","slug":"ultrasound-start-in-mch-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-139887-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : मातृ-शिशु अस्पताल में शुरू हुई अल्ट्रासाउंड सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : मातृ-शिशु अस्पताल में शुरू हुई अल्ट्रासाउंड सेवा
Thu, 03 Jul 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
दादरी मातृ-शिशु अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करवाने आई महिलाएं अपनी बारी का इंतजार करते हुए। संवाद
फोटो: 21
दादरी मातृ-शिशु अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करवाने आईं महिलाएं अपनी बारी का इंतजार करते हुए। संवाद
- मशीन स्थापित होने के 15 दिन बाद गर्भवती महिलाओं को मिला सुविधा का लाभ, अलग-अलग संस्करणों में प्रमुखता से उठाया गया सुविधा शुरू न होने का मुद्दा
:::::::::
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। 7 साल के लंबे इंतजार के बाद दादरी जिले में सरकारी अल्ट्रासाउंड सेवा बहाल हो गई है। बुधवार को विशेषज्ञ डॉ. दीपिका ने छुट्टी से लौटने के बाद मरीजों को अल्ट्रासाउंड सुविधा का लाभ दिया। पहले दिन करीब 15 मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए गए। वहीं, अस्पताल पहुंचे मरीजों ने कहा कि अब उन्हें अल्ट्रासाउंड के लिए भिवानी या रोहतक पीजीआई के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
सरदार झाड़ूसिंह चौक समीप स्थित मातृ-शिशु अस्पताल में 15 दिन पहले पंचकूला से पहुंची अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित कर दी गई थी। इसके बाद विशेषज्ञ के दो सप्ताह की छुट्टी चले जाने पर मरीजों को अल्ट्रासाउंड सुविधा का लाभ नहीं मिल पाया। इस मुद्दे को 30 जून और दो जुलाई के संस्करण में प्रमुखता से उठाकर जिला स्वास्थ्य विभाग का इस ओर ध्यान आकर्षित किया गया।
वहीं, बुधवार को अल्ट्रासोनोलॉजिस्ट डॉ. दीपिका ने पदभार संभालते हुए मरीजों के अल्ट्रासाउंड शुरू कर दिए। वहीं, विभागीय अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने के कारण डॉ. दीपिका 14 दिन के अवकाश पर गई थीं। वहीं, अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों का कहना है कि अब एमसीएच में लगातार मरीजों के लिए अल्ट्रासाउंड सुविधा जारी रखी जाएगी।
विज्ञापन
- विधायक के आग्रह पर पहुंची अल्ट्रासाउंड मशीन
दादरी विधायक सुनील सांगवान ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और स्वास्थ्य मंत्री आरती राव से मिलकर अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध करवाने की मांग रखी थी। इसके बाद पंचकूला से 3 जून को डिजिटल अल्ट्रासाउंड मशीन दादरी के मातृ-शिशु अस्पताल में पहुंची थी।
वर्सन:
दादरी मातृ-शिश अस्पताल में बुधवार से अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू हो गई है। पहले दिन 15 से अधिक मरीजों को सुविधा का लाभ मिला। भविष्य में भी यह सुविधा मरीजों के लिए जारी रखी जाएगी।
-डॉ. राहुल अरोड़ा, डिप्टी सीएमओ, जिला स्वास्थ्य विभाग