फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two youths arrested with illegal weapons

अवैध हथियार समेत दो युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two youths arrested with illegal weapons
चरखी दादरी। स्पेशल स्टाफ टीम ने अलग-अलग जगहों से दो व्यक्तियों को अवैध हथियार समेत गिरफ्तार किया है। एक आरोपी की पहचान महराणा निवासी भगत सिंह उर्फ भगता और दूसरे की पहचान चैहड़ा निवासी आनंद के रूप में हुई है। महराणा निवासी आरोपी के खिलाफ दादरी सिटी थाने में और चैहड़ा निवासी आरोपी के खिलाफ दादरी सदर थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि रविवार शाम स्पेशल स्टाफ की टीम अपराध की रोकथाम के लिए समसपुर चौक पर तैनात थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि महराणा निवासी भगत सिंह उर्फ भगता अपने पास अवैध हथियार रखता है। इस समय वो ढाणी फाटक पर खड़ा है और तुरंत दबिश दी जाए तो उसे काबू किया जा सकता है। इस आधार पर पुलिस टीम ने वहां दबिश दी और संदेह के आधार पर एक व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने अपना नाम भगत सिंह बताया। तलाशी लेने पर उससे देसी पिस्तौल बरामद हुई। उसे पुलिस टीम सिटी थाने ले आई और वहां उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि दूसरे आरोपी आनंद को पातुवास महराणा रेलवे स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम को तलाशी के दौरान आरोपी की जेब से देसी पिस्तौल मिली और उसके खिलाफ सदर थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed