फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two wheeler rider injured in Brezza collision

ब्रेजा की टक्कर से दुपहिया वाहन सवार घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Two wheeler rider injured in Brezza collision
चरखी दादरी। चरखी गांव के समीप ब्रेजा ने एक दुपहिया वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में दुपहिया वाहन सवार घायल हो गया और उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। घायल के बयान पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी ब्रेजा चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को गांव फतेहगढ़ हरियाणा निवासी देशराम ने बताया कि वो गत तीन अक्तूबर को करीब सवा तीन बजे अपनी मोपेड पर दादरी आ रहा था। जब वह पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा तो ब्रेजा ने उसके वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण वह घायल हो गया। राहगीरों ने उसे दादरी सिविल अस्पताल में पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed