{"_id":"64069b647b13ffb1680a41f4","slug":"two-smugglers-arrested-with-7400-kg-charas-charkhidadri-news-c-21-1-73476-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 7.400 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 7.400 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Tue, 07 Mar 2023 07:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:33 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के स्पेशल स्टाफ की गिरफ्त में नशा तस्करी के दोनों आरोपी।
चरखी दादरी/बौंदकलां। दादरी स्पेशल स्टाफ ने सांजरवास-रानीला रोड से बिहार निवासी दो नशा तस्कर दबोचे हैं। आरोपियों से 7 किलो 400 ग्राम चरस बरामद हुई। उनकी पहचान चंपारन मोती छपरा निवासी रामजस और रक्सौल निवासी रवि के रूप में हुई है। उनके खिलाफ बौंदकलां थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि रविवार शाम स्पेशल स्टाफ टीम सांवड़ के हिंडोल मोड़ पर मुस्तैद थी। उसी दौरान सूचना मिली कि बिहार निवासी रामजस और रवि नशा बेचने का कार्य करते हैं। कुछ देर बाद वो पादक पदार्थ लेकर सांजरवास अड्डे पर उतरेंगे और इसके बाद रानीला की तरफ जाएंगे।
इस पर स्पेशल स्टाफ ने वहां नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद बैग लेकर जा रहे दो संदिग्धों को रोककर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपनी पहचान रवि और रामजस के रूप में बताई। उनके पास नशीले पदार्थ की खेप होने के अंदेशा पर एडीओ सुशील कुमार को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौके पर बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में दोनों के बैग की तलाशी ली गई तो 7 किलो 400 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद स्पेशल स्टाफ ने चरस को कब्जे में लेकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
- मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में सप्लाई करने आए थे दोनों
पूछताछ में सामने आया कि मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में दोनों आरोपी इतनी चरस सप्लाई करने के लिए लाए थे। अंदेशा है कि उन्हें चरस रानीला और बौंदकलां थाना क्षेत्र में ही सप्लाई करनी थी। वो इतनी मात्रा में चरस कहां से लाए, इस बारे में भी दोनों से पता लगाया जाएगा।