फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two people died in two accidents on National Highway 334B.

Charkhi Dadri News: नेशनल हाईवे 334 बी पर दो दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत

Wed, 18 Feb 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 18 Feb 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Two people died in two accidents on National Highway 334B.
चरखी दादरी। मेरठ-पिलानी नेशनल हाईवे 334बी पर सोमवार शाम और देर रात को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो हादसों में दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम दादरी के नागरिक अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली हैं।
गांव अटेला के समीप सोमवार शाम को हुए हादसे में बाइक सवार गांव अटेला खुर्द निवासी बलबीर सिंह की मौत हो गई। वहीं सोमवार देर रात को गांव मोरवाला के समीप ट्रक व ट्राला की आमने-सामने की टक्कर में ट्राला चालक गांव लोहरवाड़ा निवासी मनोज की मौत हो गई। मंगलवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम दादरी के नागरिक अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली हैं।

पहला हादसा
अटेला के समीप ट्राला की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

गांव अटेला खुर्द निवासी करीब 53 वर्षीय बलबीर सिंह खेतीबाड़ी करता था। सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह घर से बाइक पर सवार होकर खेत में जा रहा था। इस दौरान जब वह अटेला के समीप गांव के रास्ते से एनएच 334बी पर पहुंचा तो अचानक दादरी की तरफ से आ रहे ट्राला ने उसे टक्कर मार दी। परिजनों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बलबीर सिंह बाइक सहित करीब 70 फीट दूर तक घसीटता हुआ चला गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्राला चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी पाकर अटेला चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी एएसआई अंकित ने बताया कि मृतक के छोटे भाई राजेंद्र के बयान के आधार पर ट्राला चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि बलबीर सिंह तीन बेटी व एक बेटे का पिता था।
विज्ञापन


दूसरा हादसा
मोरवाला के समीप टकराए ट्रक व ट्र्राला
सोमवार रात करीब 12 बजे एनएच 334बी पर गांव मोरवाला के समीप ट्राला व ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्राला चालक गांव लोहरवाड़ा निवासी करीब 28 वर्षीय मनोज की मौत हो गई। मनोज बतौर ट्राला चालक काम करता था। सोमवार को वह गुरुग्राम में निर्माण सामग्री खाली कर ट्राला लेकर वापस दादरी की तरफ आ रहा था। रात करीब 12 बजे जब वह गांव मोरवाला के समीप पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रक से उसके ट्राले की टक्कर हो गई। दादरी सदर थाना पुलिस में तैनात एएसआई संदीप ने बताया कि मृतक के बड़े भाई कपिल के बयान के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। परिजनों ने बताया कि मनोज दो बेटों का पिता था। एक बेटे की आयु चार वर्ष है तो दूसरा महज चार महीने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed