{"_id":"65f4a9320d5ff883710aa325","slug":"two-people-died-in-charkhi-dadri-district-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-115025-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नाले में गिरने से एक वर्षीय बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नाले में गिरने से एक वर्षीय बच्ची की मौत
Sat, 16 Mar 2024 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी/बौंदकलां। रानीला स्थित एक ईंट भट्ठे पर पानी पहुंचाने के लिए बनाए गए नाले में गिरने से एक वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका ईंट भट्ठे पर काम करने वाले श्रमिक श्यामलाल की बेटी थी। बौंदकलां थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर बाद सिविल अस्पताल में बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाया।
श्यामलाल रानीला स्थित ईंट भट्ठे पर बतौर श्रमिक काम करता है। वह अपने परिवार के साथ वहीं रहता है। उसकी एक वर्षीय बेटी पायल शुक्रवार को ईंट भट्ठे परिसर में ही खेल रही थी। इसी दौरान खेलते-खेलते नाले के पास चली गई और नाले में गिर गई।
पता चलते ही परिजनों ने बच्ची को नाले से निकाला और उसे बौंदकलां सीएचसी ले गए। वहां से बच्ची को दादरी सिविल अस्पताल रेफर किया गया। दादरी पहुंचने पर चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बौंदकलां थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और कागजी कार्यवाही पूरी कर मृतक बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत
चरखी दादरी। ढाणी फौगाट गांव निवासी एक किशोर की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय विजय शुक्रवार दोपहर रेलवे लाइन पार कर रहा था और उसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। विजय दसवीं कक्षा का छात्र था।