फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two more teams will assess cleanliness in July for Swachh Survekshan.

Charkhi Dadri News: स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए जुलाई में दो टीमें और करेंगी स्वच्छता का आकलन

Wed, 24 Jun 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 24 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Two more teams will assess cleanliness in July for Swachh Survekshan.
चरखी दादरी। शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए जुलाई माह में दो टीमें और स्वच्छता का आकलन करेंगी। दोनों टीमें अलग-अलग दिन शहर का दौरा करेंगी। गत मई माह में एक टीम की ओर से सर्वेक्षण का आकलन किया जा चुका है। 12,500 अंकों के आधार पर स्वच्छता रैंकिंग तय की जानी है। सर्वेक्षण को देखते हुए नगर परिषद फिर से सक्रिय हो गई है। तीनों टीमों का सर्वेक्षण पूरा होने के बाद परिणाम जारी किया जाना है।
विज्ञापन

सर्वेक्षण में सार्वजनिक सफाई, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट व हिमायती स्वच्छता के सर्वाधिक 4,500 अंक हैं। खासी रैंक हासिल करने के लिए नगर परिषद अधिकारियों ने सर्वेक्षण के लिए तैयारियों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। सार्वजनिक शौचालयों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नगर में 21 वार्डों व बाजारों का सर्वेक्षण टीम दौरा करेगी।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न भागों में शौचालयों व सार्वजनिक भागों से कचरे का नियमित उठान करना जरूरी है। विशेषकर सार्वजनिक शौचालयों की हालत ठीक नहीं है। शहर की आबादी करीब 80 हजार है। शहर में 21 वार्ड व मेन बाजार भी है। बाजारों व वार्डों से कचरे का नियमित रूप से उठान तो हो रहा है जबकि कई भागों में कूड़े का उठान व समायोजन ठीक प्रकार से नहीं हो पा रहा है। नगर परिषद की गाड़ी के जरिए घरों से नियमित रूप से कूड़ा एकत्रित कर मेन कचरा संग्रहण स्थल तक पहुंचाया जाता है। ट्रैक्टरों के जरिये डंपिंग प्वाइंट से कचरा का उठान किया जाता है। घराें से आटो टिप्पर के जरिए कचरे का उठान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता मिशन 2.0 पूरा हो चुका है। अब इस मिशन से जुड़ी गतिविधियां भी पूरी हो चुकी है। मिशन 2.0 के पुराने बिंदुओं पर ही काम हो रहा है। अब विभाग को स्वच्छता मिशन 3.0 का प्रारूप जारी होने की उम्मीद है। सरकार की ओर से इस बारे में अब तक कोई निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। उधर आम लोगों का ध्यान भी स्वच्छता के प्रति कुछ माह से भटक रहा है। मिशन के शुरुआती चरण में जो उत्सुकता लोगों में बनी हुई थी वह अब देखने में नहीं आ रही है। स्वच्छता मुहिम आमजन के सहयोग से ही संभव है।
दूसरे व तीसरे चरण की सर्वेक्षण के दौरान सार्वजनिक सफाई दृश्यता 1500 अंकों की रहेगी। कचरा उठान एवं यातायात प्रबंधन के 1000 अंक तय किए गए हैं। सॉलिड वेस्ट मैजेमेंट का आकलन 1500 अंकों का होगा। स्वच्च्छता व्यापकता 1000 अंक व जल प्रबंधन एवं उपयोगिता के 1000 अंक तय किए गए हैं। कचरा निस्तारण एवं तकनीकी व्यवस्था के 500 अंक, स्वच्छता हिदायत एवं समर्थन 1500 अंक, इको सिस्टम स्ट्रेंथिंग व्यवस्था 1000 अंक, संपूर्ण स्वच्छता कार्य योजना एवं वर्कर्स का आकलन 500 अंकों का होगा। आमजन पृष्टपोषण एवं दृष्टिकोण के 1000 अंक होंगे।

स्वच्छता मूल्यांकन कुल 12500 अंकों के आधार पर होगा। स्वच्छता सर्वेक्षण टीम किसी भी कार्य दिवस को शहर में पहुंचेगी। शहर के विभिन्न भागों का दौरा कर इन बिंदुओं का आकलन किया जाएगा। उसी के आधार पर रैंक जारी की जाएगी। नगर परिषद इन बिंदुओं पर काम में जुटी हैं। सफाई कर्मचारियों को सतर्क कर दिया गया है। सार्वजनिक स्थानों से कचरे का नियमित रूप से उठान शुरू कर दिया गया है। शहर का कचरा भिवानी प्लांट तक पहुंचाया जाता है वहां इसका निस्तारण किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed