फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two more accused of drug trafficking arrested

मादक पदार्थ तस्करी के दो और आरोपी दबोचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two more accused of drug trafficking arrested
चरखी दादरी। मादक पदार्थों की तस्करी मामले में सीआईए ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों गिरफ्तारियां शुक्रवार को मादक पदार्थ समेत पकड़े गए तीनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर हुई है। सीआईए टीम अब तक इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वीरवार शाम सीआईए ने गुप्त सूचना के आधार पर कालूवाला नहर के समीप से इयोन सवार तीन युवकों नांधा निवासी सुनील, बिसलवास निवासी विकास और नौगावा निवासी योगेश को काबू किया था। उनके पास से 4.300 किलो गांजा और 450 ग्राम चरस बरामद हुई थी। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया था। पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो इस मामले में प्रहलादगढ़ निवासी मनोज उर्फ मोनू और भिवानी के लालावास निवासी संदीप का नाम सामने आया। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने इन दोनों आरोपियों को भी दबोच लिया। नशे की खेप तीनों दोस्तों को दिलाने में इन दोनों आरोपियों का अहम रोल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed