फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two more accused in Lalit murder case arrested in encounter, shot in leg

Charkhi Dadri News: ललित हत्याकांड में दो और आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Fri, 29 May 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 29 May 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Two more accused in Lalit murder case arrested in encounter, shot in leg
रोहतक पीजीआई में उपचाराधीन मुठभेड़ में घायल आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। स्पेशल स्टाफ पुलिस ने शुक्रवार को बौंद कलां में 10 मई की रात शिक्षक ललित कुमार हत्याकांड वांछित दो और आरोपियों को मुठभेड़ में दबोच लिया। दोनों को पैर में गोली लगने से घायल हालत में पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया है। आरोपियों के कब्जे से 315 बोर की दो देसी पिस्तौल जब्त की गई है। ललित हत्याकांड से पहले आरोपियों ने रोहतक के कलानौर में मुकेश कुमार पर जानलेवा हमला किया था।
विज्ञापन

डीएसपी कप्तान सिंह ने पत्रकारवार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार के निर्देश पर स्पेशल स्टाफ प्रभारी एसआई सतीश कुमार की अगुवाई वाली टीम तड़के करीब चार बजे बौंद कलां बस अड्डे के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि ललित हत्याकांड में शामिल दो आरोपी गांव नीमड़ी में अजीत के खेत में बने कमरे में छिपे हैं और उनके पास हथियार भी हैं। इसके बाद एसआई सतीश कुमार और एएसआई मुकेश की टीमों ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी खेतों की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू ने पुलिस टीम पर सीधा फायर किया हालांकि पुलिसकर्मी बच गए। पुलिस ने आरोपियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी और हवाई फायर किया लेकिन अजीत उर्फ बुच्चा ने भी पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने आरोपियों का पीछा जारी रखा। कुछ दूरी पर पहुंचकर दोनों आरोपियों ने पुलिस पर फिर से गोली चलाई। एसआई सतीश कुमार ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों पर गोली चलाई, जो उनके पैरों में लगी। इसके बाद दोनों को काबू कर लिया। दोनों ही आरोपी बौंद कलां के रहने वाले हैं। इन्हें बौंद कलां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपियों की ओर से चार और पुलिस की ओर से तीन फायर किए गए।
विज्ञापन

10 मई की रात की थी शिक्षक की हत्या
शिक्षक ललित कुमार की 10 मई की रात बौंद कलां में उनके घर के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पकड़े गए दोनों आरोपियों ने उसी दिन रोहतक जिले के कलानौर में मुकेश कुमार पर भी गोलियां चलाकर जानलेवा हमला किया था। पीजीआई से छुट्टी मिलने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी। दोनों के खिलाफ पुलिस टीम पर जान से मारने के इरादे से फायर करने, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने की धाराओं के तहत बौंद कलां थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

रोहतक पीजीआई में उपचाराधीन मुठभेड़ में घायल आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू। 

रोहतक पीजीआई में उपचाराधीन मुठभेड़ में घायल आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू। - फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed