{"_id":"631234771de88842047d44fa","slug":"two-illegal-weapons-and-two-cartridges-recovered-from-the-bike-rider-charkhidadri-news-hsr6408371153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना नंबर प्लेट की बाइक सवार युवक से दो अवैध हथियार और दो कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना नंबर प्लेट की बाइक सवार युवक से दो अवैध हथियार और दो कारतूस बरामद
विज्ञापन
चरखी दादरी/बाढड़ा। स्पेशल स्टाफ टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को दो अवैध हथियार समेत काबू कर लिया। आरोपी बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार था और उससे दो कारतूस भी बरामद हुए। उसकी पहचान राजस्थान के पिपली निवासी नवीन के रूप में हुई है। उसके खिलाफ बाढड़ा थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत पुलिस ने केस दर्ज किया है।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि स्पेशल स्टाफ की टीम वीरवार को भांडवा बस स्टैंड पर गश्त कर रही थी। उसी दौरान टीम को सूचना मिली कि पिपली निवासी नवीन अवैध हथियार के साथ बिना नंबर प्लेट की बाइक पर लोहारू से बाढड़ा की तरफ आ रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने भांडवा बस स्टैंड पर नाकाबंदी कर दी।
कुछ देर बाद लोहारू की तरफ से बाइक पर आ रहे एक युवक को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो उसने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। उसे कुछ दूरी पर पुलिस टीम ने काबू कर लिया। उसकी तलाशी ली गई तो दो देसी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम उसे बाढड़ा थाने ले गई और वहां उसके खिलाफ सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
छह दिन के रिमांड पर लिया
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नवीन के खिलाफ पहले भी 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे पूछताछ के लिए छह दिन के रिमांड पर लिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आरोपी रिमांड अवधि के दौरान और भी कुछ खुलासे कर सकता है।