फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two friends injured in a collision between a pickup and a bike

Charkhi Dadri News: पिकअप डाला और बाइक की टक्कर में दो दोस्त घायल

Sun, 17 May 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 17 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Two friends injured in a collision between a pickup and a bike
चरखी दादरी। नेशनल हाईवे 334बी पर स्थानीय चिड़िया मोड़ पर शनिवार सुबह एक पिकअप डाला वाहन और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गांव बीजणा निवासी दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक को रोहतक पीजीआई तथा दूसरे को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव बीजणा निवासी मनीष और श्याम गुरुग्राम की निजी कंपनी में नौकरी करते हैं और दोनों दोस्त हैं। शनिवार सुबह वे दोनों बाइक पर सवार होकर गुरुग्राम से अपने गांव आ रहे थे। आरोप है कि सुबह करीब छह बजे जब वे नेशनल हाईवे 334बी पर स्थानीय चिड़िया मोड़ पर पहुंचे तो महेंद्रगढ़ बाईपास की तरफ से आ रहे एक पिकअप डाला वाहन ने बगैर संकेतक दिए अपने वाहन को चिड़िया रोड की तरफ मोड़ दिया। जिससे उनकी बाइक पिकअप वाहन से टकरा गई और वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मनीष का एक हाथ बिल्कुल अलग हो गया।
विज्ञापन

चिड़िया मोड़ नाके पर मौजूद पुलिसकर्मियों व वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें संभाला और उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। इस दौरान डायल 112 टीम भी मौके पर पहुंची। दादरी सिटी थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed