फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two distributaries and three minor overflows were broken in 36 hours, waterlogging in 100 acres of standing crops

Charkhi Dadri News: 36 घंटों में दो डिस्ट्रीब्यूटरी व तीन माइनर ओवरफ्लो हाेकर टूटीं, 100 एकड़ में खड़ी फसलों में जलभराव

Sat, 29 Jul 2023 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 29 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Two distributaries and three minor overflows were broken in 36 hours, waterlogging in 100 acres of standing crops
चरखी दादरी। जिले में पिछले 36 घंटों के दौरान दो डिस्ट्रीब्यूटरी व तीन माइनर ओवरफ्लो हाेकर टूट गईं, जिससे करीब 100 एकड़ फसलों में जलभराव हो गया। वहीं सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग ने एक डिस्ट्रीब्यूटरी व तीन माइनर को पाटने का काम पूरा कर दिया है। इधर, बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी पंप हाउस की बिजली खराब होने पर इसका पानी लोहारू कैनाल में डायवर्ट करना पड़ा है। इस पंप हाउस की करीब 20 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन


बता दें कि पीछे से अचानक से ज्यादा मात्रा में पानी आ जाने से नहरें ओवरफ्लो हो गईं। वहीं पिछले कुछ दिनों से बारिश की वजह से सभी नहरों में पानी छोड़ हुआ है ताकि इसका समायोजन हो सके। खेतों के पानी को भी मोटर एवं पंप से उठाकर नहरों में ही डाला जा रहा है ताकि फसलें खराब न होने पाए। जिले में करीब 68 डिस्ट्रीब्यूटरी, माइनर व सब माइनर हैं और इन सभी में इस समय पानी छोड़ हुआ है। सिंचाई विभाग अधिकारियों की योजना है कि पानी को सभी टेल पर ले जाकर खपत की जाए।
विज्ञापन

पिछले 36 घंटों के दौरान जिले में दो डिस्ट्रीब्यूटर व तीन माइनर ओवरफ्लो होकर टूट गई। मेन दादरी डिस्ट्रीब्यूटरी गांव सौंप-कासनी के समीप टूट गई। दादरी डिस्ट्रीब्यूटरी की क्षमता 450 क्यूसेक है जबकि पीछे हेड से अचानक 650 क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया। एकदम 150 क्यूसेक पानी ज्यादा होने पर नहर ओवरफ्लो हो गई इससे करीब 50 फीट चौड़ा कटाव हो गया और पानी खेतों में पहुंच गया। इससे गांव सौंप-कासनी के खेतों में खड़ी करीब 30 एकड़ से ज्यादा फसलों में जलभराव हो गया। बेलदार व ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर एक्सईएन गौरव लांबा, एसडीओ अजय कुमार व जेई ने मौके पर पहुंच और पीछे से पानी बंद करवाया। अधिकारियों ने जेसीबी व ट्रैक्टर की मदद नहर को ठीक करने का कार्य शुरू करवाया। मिट्टी से भरे एक हजार बैग लगाकर कट को बंद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पिलाना डिस्ट्रीब्यूटरी में आया 35 फुट चौड़ा कटाव
पिलाना के समीप बौंदकलां डिस्ट्रीब्यूटरी भी टूट गई। इसमें 119 क्यूसेक पानी चल रहा था। यह भी ओवरफ्लो होकर टूटी है। इस नहर में 35 फीट चौड़ा कट पड़ गया जिससे पानी खेतों में भर गया। इससे गांव पिलाना में करीब 10 एकड़ से ज्यादा में खड़ी फसल में जलभराव हो गया। इसे भी अधिकारियों ने पीछे से पानी बंद करवाया और नहरों को ठीक करवाया। इस नहर में दोबारा पानी छोड़ दिया गया है।
फतेहगढ़ के समीप टूटी लोहारू-मिसरी माइनर
इसी प्रकार गांव फतेहगढ़ के समीप लोहारू-मिसरी माइनर भी ओवरफ्लो होकर टूट गई जिससे करीब पांच एकड़ से ज्यादा फसल में जलभराव हो गया। इस गांव में पहले ही बारिश से जलभराव की समस्या बनी हुई है। जलभराव से कपास व बाजरा की फसलों में नुकसान हुआ है। इस माइनर को भी ठीक कर दिया गया है। इसी तरह सांगा व मानहेरू माइनर भी ओवरफ्लो होकर टूट गई। इन दोनों माइनरों में 30-30 क्यूसेक पानी चल रहा था। दोनों माइनर टूटने से करीब पंद्रह एकड़ में खड़ी फसल में पानी भर गया। इन दोनों माइनर को भी ठीक कर दिया गया है। इनमें फिर से पानी छोड़ दिया गया है।
ढाणी पंप हाउस की बिजली व्यवस्था 20 घंटे रही बाधित
बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी के ढाणी पंप हाउस की बिजली खराब होने पर इसका पानी लोहारू कैनाल में डायवर्ट करना पड़ा। करीब 20 घंटे पंप हाउस की बिजली सप्लाई बंद रही। शुक्रवार सुबह कर्मचारियों ने बिजली ठीक की है। अब इसमें दोबारा से पानी छोड़ दिया गया है। सिंचाई विभाग के एसडीओ हरवीर सिंह का कहना है कि बिजली लाइन में फॉल्ट आने की वजह से बधवाना नहर का पानी बंद करवाना पड़ा। इस पानी को लोहारू कैनाल में डाइवर्ट किया गया।



पीछे से अचानक ज्यादा मात्रा में पानी छोड़ने पर नहरे ओवरफ्लो होकर टूट गई। दादरी डिस्ट्रीब्यूटरी को ठीक करने का काम जारी है जबकि शेष सभी नहरों को ठीक कर दिया गया है। इनमें फिर से पानी छोड़ दिया गया है।
-अजय कुमार, एसडीओ सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed