{"_id":"66897ea42b695bbdd90875e8","slug":"two-babbar-lions-and-metal-utensils-worth-50-kg-stolen-from-lala-nathuram-dharamshala-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-120036-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: लाला नाथूराम धर्मशाला से 50 किलो के दो बब्बर शेर और धातु निर्मित बर्तन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: लाला नाथूराम धर्मशाला से 50 किलो के दो बब्बर शेर और धातु निर्मित बर्तन चोरी
Sat, 06 Jul 2024 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 06 Jul 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
सरदार झाडू सिंह चौक रोड स्थित लाला नाथूराम धर्मशाला में बिखरा पड़ा सामान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के सरदार झाड़ू सिंह चौक रोड स्थित लाला नाथूराम धर्मशाला के दो कमरों के ताले तोड़कर चोरों ने 50 किलोग्राम वजनी पीतल के दो बब्बर शेर और धातु निर्मित बर्तन चोरी कर लिए। वारदात का पता लगने के बाद ट्रस्ट पदाधिकारियों ने इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता पक्ष के अनुसार चोरी हुए सामान की कीमत करीब 2.30 लाख है।
पुलिस को दी शिकायत में गोठड़ा निवासी अनिल कुमार ने बताया कि वह लाला मथुरा प्रसाद ट्रस्ट का कर्मचारी है। इस धर्मशाला की देखरेख लाला मथुरा प्रसाद ट्रस्ट ही करता है। पांच जुलाई को शाम पांच बजे वह धर्मशाला में गया था। इस दौरान उसे धर्मशाला के ऊपर के ताले लगे दरवाजे खुले दिखे। इसकी सूचना उसने ट्रस्टी व सचिव हिरेंद्र गुप्ता को दी। हिरेंद्र ने ट्रस्ट प्रबंधक मुख्त्यार सिंह को चाबी ले जाकर सामान की जांच करने के लिए कहा। इसके बाद वह और मुख्त्यार सिंह ऊपर गए तो बरामदे में कमरे का ताला पड़ा मिला। कमरे के अंदर बने दो और कमरों के ताले टूटे हुए थे। इसमें सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि कमरे में रखे 50 किलो वजनी पीतल के दो बब्बर शेर और बर्तन चोरी हुए हैं। डेढ़ साल से कोई भी कर्मचारी ऊपर के कमरों में नहीं गया।