फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two arrested for illegally selling liquor with the help of contract salesman

Charkhi Dadri News: ठेका सेल्समैन की मदद से शराब की अवैध बिक्री करने जा रहे दो गिरफ्तार

Thu, 31 Aug 2023 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 31 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for illegally selling liquor with the help of contract salesman
बाढड़ा। गांव बड़राई में ठेका सेल्समैन की की मदद से शराब की अवैध बिक्री करने जा रहे दो व्यक्तियों को पुलिस ने नाकाबंदी कर दबोच लिया। उनके पास से देसी शराब की कुल 42 बोतलें बरामद हुई। दोनों आरोपी गांव रामबास के ठेका पर तैनात सेल्समैन विपिनपाल से शराब लेकर गए थे और अपने गांव में अवैध रूप से बिक्री करने वाले थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों व सेल्समैन के खिलाफ बाढड़ा थाने में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानिये...कैसे पकड़े गए दोनों आरोपी
केस-1 - बाइक पर सवार ले जा रहे शख्स को पकड़ा
एएसआई राजकपूर ने बताया कि मंगलवार को उनकी टीम गांव नौरंगाबास राजपूतान मौजूद थी। उसी दौरान टीम को सूचना मिली कि गांव बड़राई निवासी संजीत शराब की अवैध बिक्री करता है और रामबास ठेका से बाइक पर शराब लेकर वाया नौरंगाबास राजपूतान से अपने गांव जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने नौरंबास के गांव तिलोडी ढाणी रोड पर नाकाबंदी कर दी। थोड़ी देर बाद एक बाइक सवार को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसके पास से देसी शराब की 20 बोतलें बरामद हुईं।
विज्ञापन


केस-2-स्कूटी सवार को सूचना के आधार पर पकड़ा
दूसरे आरोपी को हेड कांस्टेबल पवन की टीम ने नौरंगाबास राजपूतान के माईकलां नाके से काबू किया। पुलिस टीम को सूचना मिली कि गांव बड़राई निवासी संदीप रामबास ठेके से शराब खरीदकर गांव में लेकर जाकर उसकी अवैध रूप से बिक्री करता है। इस समय वह स्कूटी पर शराब लेकर वाया नौरंगाबास होकर होकर गांव बडराई जाएगा। इस पर टीम ने माईकलां टी-प्वाइंट पर नाकाबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। उसके पास से देसी शराब की 22 बोतलें बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed