फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two accused of joyous firing at birthday celebrations in Dadri arrested

Dadri: जन्मदिन समारोह में हर्ष फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार; एक डोगा बंदूक, 15 कारतूस और सात खोल बरामद

Tue, 26 Dec 2023 03:36 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 26 Dec 2023 03:36 PM IST
सार

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमर ने बताया कि अटेला पुलिस चौक टीम एएसआई अजीत सिंह की अगुवाई में 24 दिसंबर को अटेला बस अड्डा पर अपराध की रोकथाम के लिए मौजूद थी। उसी दौरान टीम को सोशल मीडिया पर एक फोटो और दो वीडियो वायरल हुए मिले।

विज्ञापन
Two accused of joyous firing at birthday celebrations in Dadri arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी के हड़ौदी गांव में बच्चे के जन्मदिन समारोह में हर्ष फायरिंग करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान हड़ौदी निवासी सुनील उर्फ राजा और रोहतक की नेहरू कॉलोनी निवासी नरेश पुत्र दयानंद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी नरेश से एक डोगा, 15 कारतूस और 7 खोल बरामद किए है।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता पवन कुमर ने बताया कि अटेला पुलिस चौक टीम एएसआई अजीत सिंह की अगुवाई में 24 दिसंबर को अटेला बस अड्डा पर अपराध की रोकथाम के लिए मौजूद थी। उसी दौरान टीम को सोशल मीडिया पर एक फोटो और दो वीडियो वायरल हुए मिले। वीडियो हड़ौदी निवासी सुनील उर्फ राजा के बेटा के जन्मदिन समारोह के थे। इनमें सुनील उर्फ राजा अपने छोटे बच्चे को गोद में लेकर अपने दोस्त नरेश की डोगा बंदूक से और हड़ौदी निवासी परमवीर अपनी पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर रहा था। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि 25 दिसंबर को मामले में कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह की टीम ने दो आरोपी सुनील उर्फ राजा और नरेश को काबू कर लिया। मामले की जांच अभी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed