फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Truck collides with trolley parked without signal, one injured

Charkhi Dadri News: बिना संकेतक खड़े ट्राॅले से टकराया ट्रक, एक घायल

Thu, 05 Sep 2024 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 05 Sep 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with trolley parked without signal, one injured
बौंदकलां। गांव रानीला रेस्ट एरिया 152डी पर सोमवार रात एक ट्रक बिना संकेतक खड़े ट्रॉले से टकरा गया। इसमें ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया। घायल के जीजा की शिकायत पर बौंदकलां थाना पुलिस ने ट्रॉला चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में वासिन ने बताया कि वह सोनीपत के थरिया गांव का निवासी है और लोह की अलमारी बनाने का काम करता है। बीते सोमवार को उसका साला आश मोहम्मद अपने ट्रक में डस्ट भरकर दादरी से एनएच 152डी से गन्नौर जा रहा था। जब वह रानीला में रेस्ट एरिया के पास पहुंचा तो एक ट्रॉला बिना संकेतक खड़ा था। आगे से वाहनों की रोशनी होने के कारण आश मोहम्मद को ट्रॉला दिखाई नहीं दिया और ट्रक उससे जा टकराया। टक्कर लगते ही वह बेहोश हो गया और उसे काफी चोटें आई। इसके बाद रात 7:30 बजे किसी ने फोन कर बताया कि आश मोहम्मद का एक्सीडेंट हो गया और वे उसे लेकर पीजीआई जा रहे हैं। बाद में वह पीजीआई रोहतक पहुंचा और यहां उसका इलाज कराया। बाद में पुलिस टीम सूचना पाकर मौके पर पहुंची तो एक ट्रक क्षतिग्रस्त मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed