{"_id":"66182a4290fd681bc702ad9f","slug":"truck-carrying-mustard-illegally-caught-fine-of-rs-2-lakh-imposed-on-owner-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-116185-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अवैध तरीके से सरसों भरकर ले जा रहे ट्रक को पकड़ा, मालिक पर लगाया दो लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अवैध तरीके से सरसों भरकर ले जा रहे ट्रक को पकड़ा, मालिक पर लगाया दो लाख का जुर्माना
Thu, 11 Apr 2024 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 11 Apr 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। राजस्थान से अवैध तरीके से सरसों भरकर ले जा रहे ट्रक को गांव लाड में नाके पर पुलिस ने पकड़ा लिया। चालक आवश्यक दस्तावेज पेश नहीं कर सका, जिसके चलते ट्रक मालिक पर दो लाख का जुर्माना लगाया गया।
क्षेत्र की अनाज मंडी में पड़ोसी राज्य राजस्थान से सरसों की खेप आने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इसके चलते जिला पुलिस, आरटीए व मार्केट कमेटी की टीम ऐसे वाहनों की धरपकड़ करवा कर उन पर जुर्माना लगा रही है।
आरटीए व पुलिस टीम ने बुधवार रात्रि राजस्थान से आ रहे सरसों से भरे ट्रक को पकड़ा। चालक-परिचालक से दस्तावेज मांगे तो नहीं मिले। टीम ने ट्रक व माल का मापतौल करवाया और उसे कब्जे ले लिया। इसके साथ ही ट्रक मालिक पर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
एसडीएम सुरेश कुमार ने वीरवार को आढ़तियों की बैठक लेकर स्पष्ट किया कि सरसों खरीद में किसी तरह की मिलीभगत को स्वीकार नहीं किया जाएगा। दूसरे राज्य का अनाज नहीं आने दिया जाएगा। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि आरटीओ ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।