फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Troubled by problem of waterlogging in Dadri, city traders blocked Rohtak Chowk

Dadri: जलभराव की समस्या से परेशान शहर के व्यापारियों ने रोहतक चौक पर लगाया जाम, लोग परेशान

Tue, 18 Jul 2023 01:08 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 18 Jul 2023 01:08 PM IST
सार

दादरी से बारिश के पानी की निकासी के लिए प्रशासन की ओर से दो लाइनें बिछाकर सीसीआई में पानी छोड़ा जा रहा था। लेकिन गांधीनगर के लोगों द्वारा पिछले दो दिनों से इन लाइनों को बंद करने की मांग उठाई जा रही है। इसके कारण शहर से बारिश के पानी की निकासी का काम भी प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन
Troubled by problem of waterlogging in Dadri, city traders blocked Rohtak Chowk
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी में जलभराव की समस्या से परेशान व्यापारियों एवं दुकानदारों ने शहर के रोहतक चौक पर जाम लगा दिया। मंगलवार को 11:15 बजे जाम लगाकर व्यापारी धरने पर बैठ गए। दुकानदारों ने रोहतक रोड पर अवरुद्ध डालकर बंद कर दिया।

विज्ञापन


व्यापारियों एवं दुकानदारों की मांग जल्द नहीं हुआ समाधान तो करेंगे बाजार बंद
शहर से बारिश के पानी की निकासी के लिए प्रशासन की ओर से दो लाइनें बिछाकर सीसीआई में पानी छोड़ा जा रहा था। लेकिन गांधीनगर के लोगों द्वारा पिछले दो दिनों से इन लाइनों को बंद करने की मांग उठाई जा रही है। इसके कारण शहर से बारिश के पानी की निकासी का काम भी प्रभावित हो रहा है। साथ ही रविवार को हुई 61 एमएम बारिश के बाद शहर के मुख्य बाजारों में जलभराव के कारण अधिकांश दुकानें बंद पड़ी हैं। जाम लगाकर धरने पर बैठे व्यापारियों ने जमकर नगर परिषद, प्रशासन एवं सरकार विरोधी नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जयभगवान मस्तान ने कहा कि व्यापारियों को प्रतिष्ठान बंद होने से भारी नुकसान हो रहा है। प्रशासन धीमी गति से काम कर रहा है। शहर के मुख्य बाजारों की करीब एक हजार दुकानों के सामने भारी जलभराव के कारण बंद पड़ी हैं। प्रशासन की लचर व्यवस्थाओं के कारण व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। 12:30 बजे तक प्रशासन की ओर से कोई भी नहीं पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed