फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Tribute paid to the deceased farmers

Charkhi Dadri News: कादमा गोलीकांड की 30वीं बरसी पर दिवंगत किसानों को दी श्रद्धांजलि

Sat, 24 Aug 2024 05:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 24 Aug 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to the deceased farmers
 कादमा में दिवंगत किसानों को श्रद्धासुमन अर्पित करते किसान नेता जोगेंद्र सिंह नैन व सामाजिक संग
बाढड़ा/कादमा। कादमा गोलीकांड की 30वीं बरसी पर क्षेत्र के किसान, सामाजिक, राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों ने कादमा स्थित स्मारक स्थल पर शोकसभा कर दिवंगत किसानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन


किसान नेता घासीराम नैन के पुत्र एवं भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष जोगेंद्र नैन की मौजूदगी में आयोजित शोक सभा की अध्यक्षता धर्मपाल बारवास ने की। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने कहा कि जब देश पर किसी तरह की आपदा आती है तो जवान व किसान अपने जीवन को कुर्बान करने से पीछे नहीं रहता।
विज्ञापन

जोगेंद्र नैन ने कहा कि धरतीपुत्रों की कुर्बानी को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि आज किसान को कर्जे के कारण आत्महत्या करनी पड़ रही है। वहीं, बड़े उद्योगपति करोड़ों रुपये लेकर देश छोड़ जाते हैं। सरकार जांच के नाम पर और पैसे का भी दुरुपयोग करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टोन क्रशर एसोसिएशन अध्यक्ष सोमवीर सिंह घसौला ने कहा कि किसान कड़ी मेहनत से देश का पेट भरता है। हमें एकजुटता से इनके हितों की रक्षा करनी चाहिए। समाजसेवी उमेद पातुवास ने कहा कि किसानों के हितों के लिए सबको एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।

किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र ने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं। भाजपा सरकार किसान के सुख-दुख में उनके साथ खड़ी है। इस मौके पर खाप-25 अध्यक्ष बिजेंद्र बेरला, जिला परिषद के उपाध्यक्ष सोनू साहुवास, जजपा जिलाध्यक्ष सज्जन बलाली, नरेश द्वारका, ऋषिपाल उमरवास, राजेंद्र हुई, सुरेश धनासरी, अशोक कादमा, जिला पार्षद सुभाष मान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed