फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   trial for khel mahakumbh

खेल महाकुंभ : सीनियर महिला पुरुष खिलाड़ियों का चयन आज

Thu, 03 Jul 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 03 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
trial for khel mahakumbh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। खेल विभाग की ओर से सीनियर वर्ग में राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रतिभागिता करने वाले जिले के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी विष्णु भगवान ने बताया कि ट्रायल वीरवार को विभिन्न खेल स्टेडियमों में लिए जाएंगे।
आर्चरी खेल का ट्रायल परसराम हेतराम स्कूल चरखी दादरी, एथलेटिक्स, रोईंग एवं क्नोइंग, कायाकिंग, बैडमिंटन, साइक्लिंग, फेंसिंग, कबड्डी, हैंडबाल, बास्केटबाल, स्वीमिंग का ट्रायल कालूवाला खेल स्टेडियम में वीरवार सुबह होगा।
विज्ञापन

खो-खो खेल का ट्रायल बलिदान स्टेडियम चरखी दादरी में, बॉक्सिंग खेल का ट्रायल रूपाणा बॉक्सिंग अकादमी चरखी दादरी, फुटबाल खेल का ट्रायल राजकीय माध्यमिक विद्यालय चरखी, हॉकी का ट्रायल राजीव गांधी खेल परिसर अचीना, वॉलीबाल खेल का ट्रायल राजीव गांधी खेल परिसर मकड़ाना में वीरवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट का ट्रायल राजीव गांधी खेल परिसर छपार और कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, ताइक्वांडो व जिम्नास्टिक का ट्रायल बाबा मंढालिया कुश्ती खेल अखाड़ा अटेला नया में होगा।
जिला खेल अधिकारी विष्णु भगवान ने बताया कि वीरवार सुबह नेटबाल का ट्रायल बाल शिक्षा निकेतन सांवड़, जूडो का ट्रायल सागर ग्लोबल स्कूल सांवड़ और टेबल-टेनिस, लॉन-टेनिस एवं शूटिंग खेल का ट्रायल कैप्टन जिले सिंह अकादमी में होगा। हीरा इनडोर स्टेडियम में शुक्रवार सुबह नौ बजे बैडमिंटन खेल का ट्रायल होगा। तैराकी की स्पर्धा उसी दिन और उसी समय दिल्ली रोड स्थित जेपी स्विमिंग पूल में होगी।

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी सुबह 8 बजे अपना जन्म तिथि प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट आकार फोटो व डोमोसाइल लेकर आयोजन स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed