{"_id":"67e4606a4e4872b28c058f42","slug":"training-on-vidyanjali-portal-given-to-school-heads-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-134057-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: स्कूल मुखियाओं को दिया विद्यांजलि पोर्टल का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: स्कूल मुखियाओं को दिया विद्यांजलि पोर्टल का प्रशिक्षण
Thu, 27 Mar 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी नगर स्थित शहीद दलबीर सिंह मॉडल संस्कृति स्कूल में आयोजित कार्यशाला में शामिल स्कूलों
चरखी दादरी। नगर स्थित शहीद दलबीर सिंह मॉडल संस्कृति स्कूल में समग्र शिक्षा के सौजन्य से स्कूल मुखियाओं की विद्यांजलि पोर्टल को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना संयोजक नवीन नारा ने किया।
उन्होंने स्कूल मुखियाओं को विद्यांजलि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर अपने अनुरोध को पब्लिश करने के निर्देश दिए। ताकि, स्वयंसेवक विद्यालय का चयन कर सकें। विद्यालय में समुदाय एवं स्वयंसेवकों की स्वैच्छिक भागीदारी बढ़ाने के लिए भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से विद्यांजलि पोर्टल लॉंच किया गया है। एपीसी राजेश डागर व डॉ. महेंद्र सिंह ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में विद्यांजलि पोर्टल की विभिन्न गतिविधियों के बारे में स्कूल मुखियाओं को प्रशिक्षित किया। डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल मुखिया विद्यांजलि पोर्टल पर अपने विद्यालय का रजिस्ट्रेशन करेंगे। तत्पश्चात वे पोर्टल में लॉगइन करके अपनी विद्यालय की शैक्षिक, सह शैक्षिक एवं भौतिक सभी प्रकार की आवश्यकताओं को पोर्टल पर पब्लिश करेंगे। इसी प्रकार, स्वयंसेवक भी अपना रजिस्ट्रेशन करेंगे और जिस विद्यालय में वे सेवा प्रदान करना चाहते हैं। उसके लिए आवेदन करेंगे। इस प्रकार स्वयंसेवकों की स्वैच्छिक भागीदारी से विद्यालय की आवश्यकताओं की पूर्ति की जाएगी। इससे विद्यालय का सर्वांगीण विकास संभव होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यापक भूप श्योराण, एपीसी संदीप कुमार, विकास, शंकर, पवन एबीआरसी, मुन्नी एबीआरसी आदि का सहयोग रहा।
बेकार वस्तुओं से छात्राओं ने बनाया सजावट का सामान
चरखी दादरी। एपीजे सरस्वती कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हॉबी क्लब की ओर से बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट गतिविधि आयोजित की गई। इसमें बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं ने भाग लिया। इन छात्राओं ने अपने हुनर से अतिथियों का मन मोह लिया।छात्राओं ने पुराने अखबारों का उपयोग करके गमला, फूल, साइकिल आदि बनाए। वहीं, कुछ छात्राओं ने फोटोफ्रेम व पेन स्टैंड बनाकर अपने हुनर का नमूना पेश किया। महविद्यालय स्टाफ ने छात्राओं के प्रयास की सराहना की।