फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Train for Delhi ran on Dadri rail tracks after 24 years

24 साल बाद दादरी की रेल पटरियों पर दौड़ी दिल्ली के लिए ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Train for Delhi ran on Dadri rail tracks after 24 years
चरखी दादरी रेलवे स्टेशन बना नया प्लेटफार्म । - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिले में 24 साल बाद दादरी से दिल्ली के लिए सवारी ट्रेन सेवा शुरू हो गई है। ट्रेन का दिल्ली से दादरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय रात नौ बजकर एक मिनट है और सिरसा से सुबह पांच बजकर 41 मिनट पर स्टेशन पर पहुंचेगी। यह ट्रेन सिरसा से दिल्ली स्थित तिलक ब्रिज तक चलेगी।
विज्ञापन

चरखी दादरी रेलवे मार्ग का अब दोहरीकरण भी हो चुका है। इस लिहाज से अब यहां रेलमार्ग पर नई ट्रेनें चलाए जाने की सख्त जरूरत है। रेलवे स्टेशन से रोजाना करीब आठ से 10 हजार यात्री सफर करते हैं। रेलवे विभाग ने चरखी दादरी स्टेशन पर दूसरा नया प्लेटफार्म भी बना दिया है।
विज्ञापन

वहीं नौकरी पेशे से जुड़े लोगों को समय- समय पर कामकाज के लिए दिल्ली जाना पड़ता है। शहर से रोजाना काफी संख्या में व्यापारी दिल्ली जाते हैं। दिल्ली से माल की खरीददारी करते हैं। यहां करीब तीन दर्जन लघु एवं कुटीर उद्योग भी हैं। दिल्ली के लिए ट्रेन शुरू होने पर राहत मिली है। ट्रेन के शुरू होने पर जिलावासियों ने खुशी जताई है। हरियाणा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता, राजकुमार गोयल,अग्रवाल वैश्य समाज महिला जिला अध्यक्ष नीतू बंसल, संतोष जैन, रोशनी शर्मा,भुनेश, सुरेश ऐरन, बजरंग आदि ने बताया कि 24 साल पहले दादरी से दिल्ली के लिए हरियाणा एक्सप्रेस चलती थी। उसके बाद से ही जिला के लोग दिल्ली के लिए ट्रेन की मंाग करते आ रहे थे। अब 24 साल बाद उनकी मांग पूरी हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जिले को नई ट्रेनों का इंतजार
व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने कहा कि जिले से चंडीगढ़ के लिए भी ट्रेन सेवा शुरू करने की जरूरत बनी हुई है। भिवानी से चंडीगढ़ के लिए जाने वाली ट्रेन को चरखी दादरी तक कर दिया जाए तो यह सुविधा जिले के लोगों को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed