{"_id":"66a42a0ceceaa22e4405cf84","slug":"traffic-lights-tender-not-start-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-121070-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ट्रैफिक लाइटें लगवाने की पहली टेंडर प्रक्रिया नहीं चढ़ी सिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ट्रैफिक लाइटें लगवाने की पहली टेंडर प्रक्रिया नहीं चढ़ी सिरे
Sat, 27 Jul 2024 04:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 27 Jul 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
शहर में 70 लाख से छह चौराहों पर लगनी हैं ट्रैफिक लाइटें, नगर परिषद ने दोबारा आमंत्रित किया टेंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। नगर परिषद की शहर में ट्रैफिक लाइटें लगवाने की योजना पहले टेंडर के प्रयास में सिरे नहीं चढ़ पाई। इसके चलते अब दूसरी बार नगर परिषद ने टेंडर आमंत्रित किया है।
सोमवार को टेंडर खोला जाएगा। इसके बाद आवेदन करने वाली एजेंसियों के दस्तावेज की जांच कर शर्तें पूरी करने वाली एजेंसी का चयन किया जाएगा। लाइटें लगवाने पर 70 लाख रुपये खर्च आएगा। मुख्यालय की ओर से पहले ही बजट राशि स्वीकृत की जा चुकी है।
बता दें कि शहर में ट्रैफिक लाइटें लगाने का प्रारूप नगर परिषद के अधिकारी तैयार कर चुके हैं। योजना को निदेशालय भी हरी झंडी दे चुका है। फिलहाल, शहर के किसी भी चौराहे पर ट्रैफिक लाइट नहीं है।
विज्ञापन
ट्रैफिक लाइटें न होने से एक तरफ यातायात व्यवस्था प्रभावित है तो दूसरी ओर सड़क हादसों का ग्राॅफ भी बढ़ रहा है। इसके मद्देनजर नगर परिषद ने शहर के सभी चौराहों पर ट्रैफिक लाइट्स लगाने की योजना तैयार की और टेंडर आमंत्रित किया।
नगर परिषद अधिकारियों की मानें तो टेंडर खोला गया तो पांच आवेदन मिले। इन आवेदनों की जांच की गई तो कोई भी एजेंसी शर्ताें को पूरा नहीं कर पाई। इसके चलते अब दोबारा टेंडर आमंत्रित किया गया है। सोमवार को टेंडर खोला जाएगा। इसके बाद आगामी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
- सड़कों के कट पर लगाए जाएंगे ब्लिंकर
चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें लगाने के साथ सभी कट पर ब्लिंकर भी लगाए जाएंगे। ताकि, वाहन चालकों को यू-टर्न का पता चल सके और सड़कों पर हादसे न हों। शहर की अंदरूनी सड़कों पर कई हादसे हो चुके हैं। इनमें घायल होने के साथ वाहन चालकों की मौत हो चुकी है। ज्यादातर बड़े हादसे रात के समय हुए हैं।
- इन चौराहों पर लगेंगी लाइटें
योजना में नगर परिषद की ओर से शहर के सभी बाहरी प्रवेश बिंदुओं को कवर किया गया है। नगर परिषद की रावलधी चौक, समसपुर चौक, लोहारू चौक, लाला लाजपतराय चौक, महेंद्रगढ़ चौक और चिड़िया मोड़ पर ट्रैफिक लाइटें लगाई जाएंगी।
वर्सन:
शहर के छह चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें लगाई जानी हैं। पहली टेंडर प्रक्रिया सिरे नहीं चढ़ पाई। अब दोबारा टेंडर आमंत्रित किया गया है। सोमवार को टेंडर खोला जाएगा।
-सुमित नांदल, एक्सईएन, नगर परिषद
फोटो 45
रावलधी चौक, जहां ट्रैफिक लाइटें लगनी हैं। संवाद