{"_id":"66c62cb2ca752e4475019ab8","slug":"toll-free-number-for-election-complain-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-122225-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जिला प्रशासन ने जारी किया टोल फ्री नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जिला प्रशासन ने जारी किया टोल फ्री नंबर
Wed, 21 Aug 2024 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 21 Aug 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से टोल फ्री नंबर 1950 जारी कर दिया गया है। कोई भी व्यक्ति इस नंबर पर चुनाव से संबंधित शिकायत कर सकता है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राहुल नरवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति पर तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि चुनाव में अधिकाधिक मतदान करें व अन्य व्यक्तियों को जागरूक करें। मतदान हर पात्र का लोकतांत्रिक अधिकार है। अगर कोई व्यक्ति आपको वोट के लिए किसी प्रकार का प्रलोभन देता है तो उसकी भी सूचना जिला प्रशासन को करें ताकि उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा सके।