फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   To protect against dengue and malaria, the Deputy Commissioner appealed to the residents of the district not to allow water to collect around their houses.

बारिश से पहले छत या घरों में रखीं अनुपयोगी वस्तुओं का समुचित निस्तारण आवश्यक : मनदीप कौर

Thu, 13 Jun 2024 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 13 Jun 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
To protect against dengue and malaria, the Deputy Commissioner appealed to the residents of the district not to allow water to collect around their houses.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। गर्मी के मौसम में मच्छरजनित रोग जैसे मलेरिया व डेंगू के संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में घर के अंदर और आसपास मच्छरों न पनपने पाए इसका विशेष ख्याल रखें। बारिश के मौसम से पहले छत या घरों के अंदर रखीं अनुपयोगी वस्तुओं का समुचित निस्तारण आवश्यक है।
उपायुक्त मनदीप कौर ने कहा कि आमजन को गर्मी के मौसम में मलेरिया, डेंगू आदि से सजग व सतर्क रहना होगा। सरकार द्वारा 30 जून तक मलेरिया रोधी माह मनाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग का अहम रोल रहेगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलेरिया व डेंगू की पुष्टि के लिए जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बुखार पीड़ित व्यक्तियों को चिह्नित करने की जिम्मेदारी आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की है। उन्होंने जन समुदाय से अपील की है कि मच्छरों से बचने के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें और सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। बुखार होने पर निकट के स्वास्थ्य केंद्र पर रक्त की जांच एवं उपचार कराएं। स्वयं से कोई दवा लेकर सेवन न करें।
विज्ञापन



मलेरिया के ये हैं लक्षण
चिकित्सकों के अनुसार मलेरिया में तेज बुखार से ठंड लगना, उल्टी-दस्त, तेज पसीना आना, शरीर का तापमान 100 डिग्री से ऊपर बढ़ जाना, सिरदर्द होना, शरीर में जलन मलेरिया के लक्षण हैं। मलेरिया से बचाव के लिए घर के आसपास पानी को एकत्रित न होने दें। सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। नीम के पत्ती का धुआं करें। बुखार होने पर तुरंत जांच कराएं, अगर जांच में मलेरिया पाया जाता है तो पूरे 14 दिन तक गोली खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



डेंगू के ये हैं लक्षण
डेंगू की शुरुआत तेज बुखार और सिरदर्द व पीठ में दर्द से होती है। शुरू के दिनों में शरीर के जोड़ों में दर्द होता है और आंखें लाल हो जाती हैं। डेंगू बुखार दो से चार दिनों तक होता है, उसके बाद शरीर का तापमान धीरे-धीरे अपने आप सामान्य होने लगता है। बुखार के साथ ही साथ शरीर में खून की कमी होने लगती है। डेंगू से बचने के लिए मच्छरों के प्रकोप से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed