फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   To increase greenery, 1200 saplings with tree guards will be planted in the city.

Charkhi Dadri News: हरियाली बढ़ाने के लिए शहर में लगाएंगे ट्री गार्ड युक्त 1200 पौधे

Thu, 14 Sep 2023 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 14 Sep 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
To increase greenery, 1200 saplings with tree guards will be planted in the city.
चरखी दादरी। शहर में अतिक्रमण हटाने के साथ नगर परिषद अधिकारी अब हरियाली बढ़ाने पर भी ध्यान देंगे। इसके तहत शहर में करीब 1700 पौध लगेंगी। अब तक 500 पौध लगाई जा चुकी हैं और ट्री-गार्ड युक्त 1200 पौध अभी लगाई जानी हैं।
विज्ञापन

अब पौधरोपण का काम एजेंसी करेगी और ऐसा पहली बार होगा जिसमें हरियाली बढ़ाने के लिए एजेंसी की मदद ली जाएगी। शहर को हरा-भरा करने के इस प्रयास पर करीब 22 लाख रुपये की लागत आएगी। वहीं अब तक जो 500 पौध लगाई गई हैं, वो नगर परिषद अधिकारियों ने अपने कर्मचारियों से लगवाई हैं और एजेंसी का पौधरोपण अब शुरू होगा।
विज्ञापन

बता दें कि शहर से हरियाली नदारद है और यह बात जिले की दूसरी महिला उपायुक्त मनदीप कौर को भी काफी अखरी। यही कारण है कि अब उनका पहला फोकस शहर की तस्वीर बदलने पर है। मंगलवार को व्यापारियों के साथ आयोजित बैठक में भी वो अपनी रणनीति का खुलासा कर चुकी हैं। उनकी योजना केवल अतिक्रमण हटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि सौंदर्यीकरण पर भी उनका फोकस है। इसके तहत नगर परिषद एजेंसी से पौधरोपण करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन स्थानों पर किया जाएगा पौधरोपण
नगर परिषद के अधिकारियों की योजना के अनुसार पौधरोपण करने वाली एजेंसी को जगह चयनित करके दी गई है। एजेंसी अब जल्द ही इन जगहों पर पौधरोपण शुरू कर देगी। परशुराम चौक से सरदार झाडू सिंह चौक रोड, चरखी दरवाजा, वार्ड-4 स्थित दीनदयाल उपाध्याय पार्क, स्टेडियम रोड समेत अन्य जगहों पर पौधरोपण किया जाएगा।



इन प्रजातियों की लगेंगी पौध
शहर में विभिन्न प्रजातियों की पौध लगाई जाएंगी। इनमें फूलदार और छायादार पौध शामिल है। जल्द ही शहर में अर्जुन, गुलमेहर, कनेर और अमलतास समेत फूलदार पौध रोपित की जाएंगी।


-
नई पहल: अतिक्रमण हटाने के बाद कबाड़ी मार्केट रोड पर किया पौधरोपण
बता दें कि नगर परिषद ने तीन दिन पहले ही कबाड़ी मार्केट रोड पर सड़क के दोनों तरफ से अतिक्रमण हटवाया था। अब उस जगह पौधरोपण कर नगर परिषद ने शहर में नई पहल की है। आगे भी योजना है कि जहां से अतिक्रमण हटवाया जाए वहां पर हरियाली बढ़ाने के लिए पौधरोपण भी किया जाए।




उपायुक्त के निर्देशानुसार शहर में विभिन्न प्रजातियों की पौध लगवाई जाएगी। जल्द ही ये काम शुरू हो जाएगा। करीब 1200 पौध ट्री-गार्ड युक्त लगाई जाएंगी। एजेंसी की मार्फत ये काम करवाया जाएगा।
मुकेश कुमार, एमई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed