{"_id":"690e5652107d73005506e7f1","slug":"to-hide-its-defeat-congress-is-sometimes-alleging-evm-tampering-and-sometimes-vote-theft-mla-sunil-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-147206-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी हार छुपाने के लिए कांग्रेस कभी ईवीएम में गड़बड़ी तो कभी वोट चोरी का लगा रही आरोप : विधायक सुनील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी हार छुपाने के लिए कांग्रेस कभी ईवीएम में गड़बड़ी तो कभी वोट चोरी का लगा रही आरोप : विधायक सुनील
Sat, 08 Nov 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते विधायक सुनील सांगवान।
चरखी दादरी। दादरी से भाजपा विधायक सुनील सांगवान ने कहा है कि प्रदेश में हुई अपनी हार को छुपाने के लिए कांग्रेस के नेता कभी ईवीएम में गड़बड़ी तो कभी वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं। जबकि हरियाणा में कांग्रेस के नेता ही वोट चोर हैं। सांगवान ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व मंत्री, जिनका बेटा युवा हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष है, उन पर फर्जी वोट के कई मामले चल रहे हैं। वहीं जनहितैषी नीतियों के चलते हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है।
विधायक सुनील सांगवान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से पत्रकारवार्ता में मतदाता सूची में दादरी निवासी नरेंद्र नामक व्यक्ति के मकान की संख्या शून्य दिखाने पर शुक्रवार को मीडिया में अपनी बात रखी। विधायक ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया पर फर्जी वोट के कई मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व अन्य कांग्रेसी नेता कभी ईवीएम में गड़बड़ी की बात करते हैं तो कभी पैसा व सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हैं। दादरी में कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष के सामने हुए हंगामे में एक-दूसरे पर ही हराने के आरोप लगे थे।
विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि कांग्रेस अपने कर्मों से हरियाणा में हारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेसी एक-दूसरे की टांग खींचने में लगे हैं। सच्चाई यह है कि कांग्रेस में कोई समन्वय नहीं है और ना ही नीति है। बिहार चुनाव में भी कांग्रेस का यही हाल होगा।