{"_id":"67ab8232672c4472690f87d5","slug":"to-check-chemicals-on-harvest-machine-will-be-brought-from-abroad-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-131532-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की फसलों में रसायन मापने के लिए विदेश से मंगवाएंगे मशीन : राकेश बैनीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की फसलों में रसायन मापने के लिए विदेश से मंगवाएंगे मशीन : राकेश बैनीवाल
Tue, 11 Feb 2025 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 11 Feb 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
फोटो 14
राकेश बैनीवाल। स्रोत : क्लब
आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसान युवा क्लब ने की सराहनीय पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। ऑर्गेनिक खेती न केवल पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि, यह किसानों की आर्थिक स्थिति और दीर्घकालिक कृषि उत्पादन के लिए भी आवश्यक है। ऐसे में आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसान युवा क्लब ने एक सराहनीय कदम बढ़ाते हुए विदेश से रसायन (जहर) मापने की मशीन मंगवाने का फैसला लिया है। संस्थापक राकेश बैनीवाल ने इसकी पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि किसानों के खेतों में जाकर फसल में रसायन (जहर) मापा जाएगा। उन्हें जहरमुक्त खेती करने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि, भविष्य में एक स्वस्थ और संतुलित कृषि प्रणाली विकसित की जा सके। आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसान युवा क्लब विदेश से एक मोबाइल मशीन मंगवाएगा। किसानों से रसायन मापने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आर्गेनिक खेती में हानिकारक रसायनों का उपयोग नहीं किया जाता। इससे मिट्टी की गुणवत्ता बनी रहती है। साथ ही जलस्रोतों में प्रदूषण नहीं फैलता। उन्होंने कहा कि ऑर्गेनिक खेती में हरी खाद, कंपोस्ट और जैव उर्वरकों का उपयोग किया जाता है। इससे मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बनी रहती है।