Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Ticket checks conducted on 1,549 Roadways buses; 447 passengers found traveling without tickets

Charkhi Dadri News: रोडवेज की 1549 बसों में टिकट चेकिंग, 447 यात्री मिले बिना टिकट

Wed, 11 Nov 2026 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 11 Nov 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
Ticket checks conducted on 1,549 Roadways buses; 447 passengers found traveling without tickets
बस में यात्रियों की टिकट चेक करता फ्लाइंग दस्ता।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। हरियाणा रोडवेज की बसों में बिना टिकट यात्रा करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए चरखी दादरी रोडवेज डिपो की ओर से व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। महाप्रबंधक, यातायात प्रबंधक (टीएम) और बस फ्लाइंग की टीमों के साथ उड़नदस्ता एक व दो ने अलग-अलग रूटों पर बसों में यात्रियों की टिकटों की जांच की। अभियान के दौरान हरियाणा रोडवेज की कुल 1549 बसों को चेक किया गया।
विज्ञापन


रोडवेज अधिकारियों की ओर से चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य बसों में टिकट व्यवस्था को दुरुस्त करना और राजस्व चोरी पर अंकुश लगाना था। चेकिंग टीमों ने विभिन्न मार्गों पर बसों को रुकवाकर यात्रियों के टिकटों की जांच की। इस दौरान जिन यात्रियों के पास यात्रा संबंधी वैध टिकट नहीं मिला, उनसे नियमानुसार जुर्माना वसूला गया। बड़ी संख्या में बिना टिकट यात्री मिलने से स्पष्ट है कि बसों में नियमित जांच के बावजूद कुछ लोग किराया बचाने के लिए नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन


1549 बसों की जांच में 447 यात्री पकड़े

अभियान के आंकड़ों के अनुसार दादरी डिपो की 985 बसों में जांच की गई, जबकि दूसरे डिपो की 564 बसों को भी चेकिंग के दायरे में लिया गया। इस प्रकार अधिकारियों और उड़नदस्तों ने कुल 1549 बसों में टिकटों की जांच की। कार्रवाई के दौरान पकड़े गए 447 यात्रियों से 1,11,700 रुपये की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई। विभाग की ओर से इस प्रकार की कार्रवाई से यात्रियों को बिना टिकट सफर करने से रोकने और परिवहन व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीटीसी परिचालक की बुकिंग में मिली 195 रुपये की गड़बड़ी

चेकिंग अभियान के दौरान महाप्रबंधक उड़नदस्ता टीम ने दिल्ली से जयपुर जा रही डीटीसी बस की भी जांच की। इस दौरान परिचालक की बुकिंग में 195 रुपये की हेराफेरी सामने आई। मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम ने परिचालक के खिलाफ गबन का केस बनाया है। इस कार्रवाई से साफ है कि चेकिंग अभियान केवल हरियाणा रोडवेज की बसों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अन्य परिवहन सेवाओं में भी टिकट और बुकिंग संबंधी अनियमितताओं पर नजर रखी गई।

रोडवेज विभाग की इस कार्रवाई को बसों में टिकट व्यवस्था की निगरानी और राजस्व नुकसान रोकने की दिशा में अहम माना जा रहा है। अधिकारियों की ओर से लगातार जांच किए जाने से बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ-साथ टिकट बुकिंग में गड़बड़ी करने वाले कर्मचारियों पर भी कार्रवाई का संदेश गया है।


वर्जन: हमारी टीमें रोडवेज बसों में बगैर टिकट यात्रा कर विभाग को राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे लोगों पर लगाम कसने के लिए अलग-अलग चार टीमों का गठन किया गया है। हमारी सभी टीमें लगातार रोडवेज बसों की जांच कर रहे हैं। बसों में बिना टिकट यात्रा करने वाले लोगों से नियमानुसार जुर्माना वसूला जा रहा है।

नवीन शर्मा, महाप्रबंधक रोडवेज विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed