फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Three thousand urban electricity consumers have outstanding dues of Rs 4.5 crore

Charkhi Dadri News: तीन हजार शहरी बिजली उपभोक्ताओं पर बकाया है साढ़े चार करोड़ रुपये

Sun, 09 Nov 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 09 Nov 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Three thousand urban electricity consumers have outstanding dues of Rs 4.5 crore
चरखी दादरी। दादरी शहर में पिछले लंबे समय से बिजली बिलों का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं से बकाया वसूली के लिए बिजली निगम की टीमें घर-घर पहुंचेगी।
विज्ञापन

दादरी शहर के तीन हजार बिजली उपभोक्ताओं पर पिछले लंबे से साढ़े चार करोड़ रुपये बकाया हैं। इसके लिए बिजली निगम के अधिकारियों ने 15 टीमों का गठन किया है। बकायादारों से बिल जमा करवाने के लिए निगम कार्यालय में विशेष काउंटर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से बिल की अदायगी न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे जा सकते हैं। बिजली निगम के अधिकारी कई बार उपभोक्ताओं को बिल भरने के लिए मौखिक व नोटिस के माध्यम से अवगत भी करवा चुके हैं लेकिन बकायेदार बिलों को भरने से दूरी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके चलते बिजली निगम को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि बकाया राशि वसूलने के लिए 15 टीमों को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीम को आदेश जारी किए हैं कि जिन उपभोक्ताओं की बकाया राशि पांच हजार से अधिक है, उन्हें राशि जमा करवाने को कहा जाए।

निगम के एसडीओ गौरव कुमार ने बताया कि बकाया बिल नहीं भरने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन भी काटे जाएंगे। उन्होंने शहरी क्षेत्र के बकायादार बिजली उपभोक्ताओं से समय रहते बिल भरने की अपील की है, ताकि उनके कनेक्शन न काटे जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed