फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Three smugglers riding a canter with 28 kg of poppy seeds under control

Charkhi Dadri News: 28 किलोग्राम चूरा पोस्त समेत कैंटर सवार तीन तस्कर काबू

Thu, 22 Jun 2023 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 22 Jun 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Three smugglers riding a canter with 28 kg of poppy seeds under control
चरखी दादरी। दादरी अपराध शाखा टीम ने दिल्ली रोड से दो कैंटर में सवार तीन मादक पदार्थ तस्करों को काबू किया है। पुलिस ने उनके कैंटर की स्टेपनी से 28 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ सिटी पुलिस थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान मोहाली के गोविंदगढ़ निवासी श्याम सिंह, अमरदीप और निर्मल सिंह के के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि बुधवार को अपराध शाखा टीम अपराध की रोकथाम के लिए महेंद्रगढ़ चुंगी पर तैनात थी। इसी दौरान सूचना मिली कि पंजाब नंबर प्लेट के दो कैंटर में तीन लोग मादक पदार्थ लिए हुए है। इस समय दोनों कैंटर दिल्ली रोड पर खड़े हैं और इसमें सवार तस्कर किसी का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहां खड़े दो कैंटर सवार दो लोगों से पूछताछ की। उन्होंने अपनी पहचान पंजाब के मोहाली जिले के गांव गोविंदगढ़ निवासी श्याम सिंह, निर्मल सिंह और अमरदीप के रूप में बताई। इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उनके कैंटर की तलाशी ली। इसके बाद टीम ने दोनों कैंटर की स्टेपनी से 28 किलाेग्राम चूरा पोस्त बरामद कर लिया। इसके बाद सीआईए टीम ने तीनों आरोपियों को मादक पदार्थ समेत सिटी पुलिस के हवाले कर दिया। वहां उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed