फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Three new courses will start in Janta College, 180 to 240 seats

जनता कॉलेज में शुरू होंगे तीन नए कोर्स, 180 से 240 होंगी सीटें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Three new courses will start in Janta College, 180 to 240 seats
प्रेसवार्ता में नए कोर्स के बारे में जानकारी देते कॉलेज प्रबंधन समिति पदाधिकारी। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिले के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जनता कॉलेज में जल्द ही तीन नए रोजगारपरक कोर्स शुरू होंगे। इसके तहत युवाओं को कॉलेज में बीएससी इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, बीएससी इन एक्च्यूरियल साइंस और एमए इन रूरल डेवलपमेंट कोर्स की सुविधा मिलेगी। इन कोर्स की 180 से 240 सीटें रहेंगी। दो कोर्स की अनुमति देने के लिए विश्वविद्यालय की टीम जनता कॉलेज का निरीक्षण कर चुकी है, जबकि तीसरे कोर्स के लिए अगले सप्ताह टीम का जायजा लेने पहुंचेगी।
विज्ञापन

बुधवार को कॉलेज में हुई प्रेसवार्ता में प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह, डॉ. पीके अग्रवाल, अध्यक्ष पवन कुमार और सचिव राधेश्याम ने बताया कि बीएससी एक्च्यूरियल साइंस और एमए इन रूरल डेवलपमेंट कोर्स शुरू करने के लिए विश्वविद्यालय की टीम निरीक्षण कर चुकी है। इसके अलावा बीएससी इन रूरल डेवलपमेंट कोर्स के लिए गुरुग्राम विश्वविद्यालय की टीम अगले सप्ताह कॉलेज का दौरा कर सकती है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक कोर्स में 60 से 80 सीट का प्रावधान होने का अनुमान है। मौजूदा प्रक्रिया की तर्ज पर ही इन कोर्स में दाखिलों के लिए इच्छुक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। बीएससी इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में भी रोजगार के काफी अवसर हैं। एमए रूरल डेवलपमेंट में भी जॉब की खूब संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

प्रदेश के किसी भी कॉलेज में नहीं एक्चयूरियल साइंस कोर्स की सुविधा
डॉ. पीके अग्रवाल ने बताया कि एक्चयूरियल साइंस कोर्स की सुविधा हरियाणा में किसी भी कॉलेज में नहीं है। दिल्ली, नोएडा और मुंबई में ही फिलहाल ये कोर्स करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसमें रोजगार की अपार संभावना है। बीएएसी एक्च्यूरियल साइंस करने के बाद शुरुआती आठ से दस लाख रुपये का पैकेज प्राप्त किया जा सकता है। इंश्योरेंस के क्षेत्र से जुड़े इस कोर्स की भविष्य में डिमांड और बढ़ेगी। फिलहाल यह नया कोर्स है और इसलिए इसकी पूरी जानकारी अभी विद्यार्थियों को नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय कॉलेज में ये हैं कोर्स
जनता कॉलेज में इस समय आठ कोर्स हैं। प्राचार्य यशवीर सिंह ने बताया कि इस समय बीए, बीएससी, बीएसससी इन नॉल मेडिकल, बीएससी इन मेडिकल, बीकॉम, बीएससी इन कंप्यूटर साइंस, एमएससी इन मैथ, एमए इन जियोग्रॉफी और एमए इन पॉलिटिकल साइंस के कोर्स हैं। बीए और बीएससी की दाखिला प्रक्रिया चल रही है।

जनता कॉलेज में 2500 से ज्यादा विद्यार्थी
जनता कॉलेज जिले का सबसे पुराना कॉलेज है। यहां विद्यार्थियों की संख्या ढाई हजार से पार है। अब तक कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों के लिए आठ कोर्स की सुविधा थी। अब जल्द ही कोर्स की संख्या बढ़कर 11 हो जाएगी। इसके लिए कॉलेज प्रबंधन समिति विश्वविद्यालय से टाइअप कर औपचारिकताएं पूरी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed