फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Three found corona infected, including couple, four healthy

दंपती समेत तीन मिले कोरोना संक्रमित, चार हुए स्वस्थ

Mon, 07 Sep 2020 07:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Three found corona infected, including couple, four healthy
जिले में सोमवार को दंपती समेत तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। तीनों संक्रमित दादरी शहर के आश्रम रोड के रहने वाले हैं। इसके अलावा चार संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने डिस्चार्ज कर दिया है। विभाग की ओर से तीनों नए संक्रमितों को ट्रेस कर लिया गया है। जिले में अब 85 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. चंचल तोमर ने बताया कि तीन नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 323 हो गई है। 237 संक्रमित अब तक स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है। जिले में अब 85 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रविवार को आश्रम रोड निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति और 37 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये दोनों संक्रमित पति-पत्नी है। इसके अलावा आश्रम रोड निवासी 61 वर्षीय महिला की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि जिले में 2279 लोग होम क्वारंटीन हैं, जबकि 1635 लोग सर्विलांस का समय पूरा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed