{"_id":"662694fa0d14f53e9102c492","slug":"three-devotees-including-a-girl-got-electrocuted-two-referred-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-116675-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ध्वजा यात्रा में शामिल बच्ची समेत तीन श्रद्धालुओं को लगा करंट, दो रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ध्वजा यात्रा में शामिल बच्ची समेत तीन श्रद्धालुओं को लगा करंट, दो रेफर
Mon, 22 Apr 2024 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 22 Apr 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
चंपापुरी से गुजरती हाईटेंशन तार, जिससे श्रद्धालुओं को सोमवार शाम करंट लगा।
चरखी दादरी। चंपापुरी क्षेत्र में सोमवार शाम ध्वजा यात्रा में शामिल बच्ची समेत तीन श्रद्धालुओं को हाईटेंशन तार से करंट लग गया। इनमें से बच्ची और व्यक्ति का शरीर झुलस गया और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। श्रद्धालुओं ने हादसे को लेकर कुछ भी बताने से स्पष्ट इंकार कर दिया।
जानकारी के अनुसार चंपापुरी क्षेत्र की गली नंबर 8 में सोमवार शाम ध्वजा यात्रा निकाली जा रही थी। श्रद्धालु जब गली में हाईटेंशन तार के नीचे से गुजरने लगे तो अचानक उनके हाथ में ली हुई कोई लोहे की चीज तार को छू गई। इससे तारों के नीचे खड़े श्रद्धालुओं को करंट का झटका लगा। हादसे में एक श्रद्धालु का शरीर ज्यादा झुलस गया, जबकि दो अन्य श्रद्धालु के शरीर पर भी इसका असर पड़ा। अन्य श्रद्धालु घायलों को उपचार के लिए चंपापुरी स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें सिविल अस्पताल रेफर किया गया।
पीजीआई की जगह परिचित ले गए निजी अस्पताल
करंट से झुलसे व्यक्ति और बच्ची को सिविल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। उनके साथ मौजूद परिचित उन्हें पीजीआई की जगह शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। मीडियाकर्मी के सवाल पूछने पर उन्होंने हादसे में झुलसे घायल श्रद्धालु के नाम और अन्य कोई जानकारी देने से इन्कार कर दिया।