फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Three CCTV cameras are missing and the fourth is hanging on the wire, the officers are also sitting with their eyes closed

Charkhi Dadri News: सीसीटीवी कैमरों की नहीं ली जा रही सुध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Three CCTV cameras are missing and the fourth is hanging on the wire, the officers are also sitting with their eyes closed
शहर का सबसे पुराना बाजार हीरा चौक। संवाद
चरखी दादरी। 5 साल पहले सांसद निधि कोष से शहर के हीरा चौक क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की सुध नही ली जा रही है। तीन सीसीटीवी गायब हैं और टूटा हुआ चौथा बिजली तार पर लटक रहा है। नगर परिषद अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। दुकानदारों ने जिला प्रशासन से सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त कराने की मांग की है ताकि कोई आपराधिक वारदात न हो।
विज्ञापन


स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि इस क्षेत्र में दिन छिपने के बाद लूटपाट या मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय दुकानदार के साथ घटना होने पर पांच साल पहले पूरा बाजार भी बंद किया गया था। उस दौरान सुरक्षा के लिहाज से यहां सीसीटीवी लगाए गए थे।
विज्ञापन




पिछले तीन सालों से सीसीटीवी बंद है। दुकानदारों ने बताया कि बिजलीकर्मियों ने उन्हें बताया था कि तीन सीसीटीवी टंकी पर टूटकर गिरे हैं जबकि चौथा तार पर लटक रहा है। उन्होंने कहा कि लंबा समय बीतने के बाद भी नगर परिषद अधिकारियों ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




50 से अधिक हैं दुकानें



हीरा चौक क्षेत्र में 50 से अधिक से दुकानें होने के कारण चोरी की आशंका भी बनी रहती है। सीसीटीवी होने से अपराधी की पहचान होने पर जल्दी गिरफ्तारी व माल बरामदगी संभव है। दुकानदारों ने बाजार में सीसीटीवी दुरुस्त कराने की मांग की है।







हत्या के अलावा कई बड़ी वारदात हो चुकी हैं क्षेत्र में



लगभग 10 साल पहले हीरा चौक के समीप संजय स्वामी की हत्या को अंजाम दिया गया था। वहीं , कबीर नगर व वाल्मीकि नगर के युवकों का भी आपसी झगड़ा हो चुका है। लगभग 25 दिन पहले हीरा चौक निवासी अक्षय पर भी चाकुओं से हमला किया गया था।

यह बोले दुकानदार

- बाजार की चारों मुख्य सड़कों को कवर करने के लिए नगर परिषद की ओर से 4 सीसीटीवी लगवाए गए थे। खराब होने पर ठीक करवाने के लिए कई बार नगर परिषद को शिकायत भी की गई थी, लेकिन समय रहते इनकी सुध नहीं ली गई।



दीपक नांगवान

- बाजार में आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं और हीरा चौक अपराधियों का अड्डा बना हुआ है। अगर बाजार में समय रहते खराब हुए सीसीटीवी को बदला जाए तो अपराधों पर अंकुश लग सकता है। बाजार में बनी दुकानों की भी हिफाजत रहेगी।



अशोक गोयल

- सबसे ज्यादा अपराध हीरा चौक में होते हैं। सासंद निधी कोष से सीसीटीवी लगवाने का मुख्य कारण भी यही था। लेकिन कुछ असमाजिक तत्वों ने सीसीटीवी को ही तोड़ दिया है। बाजार के दुकानदारों की जान-माल की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी दुरुस्त होन जरूरी है।


धर्मबीर सैनी, दुकानदार व कष्ट निवारण समिति सदस्य



- आए दिन शहर में अनेक आपराधिक घटनाएं होती रहती हैं लेकिन बाजार में लगे सीसीटीवी ठीक नहीं हैं। दुकानदारों में चोरी की घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है। सीसीटीवी लगने से कोई भी अपराधी आसानी से किसी घटना को अंजाम नहीं दे सकेगा।



विकास

-----



अगर सीसीटीवी दुरुस्त नहीं हैं तो जांच के लिए टीम को भेजा जाएगा। स्थिति स्पष्ट होने पर सीसीटीवी दुरुस्त करवा दिए जाएंगे।

राजेश वर्मा, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed