फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Those who gun shot two wedding guests not found

Charkhi Dadri News: दो बरातियों को गोली मारने वालों का नहीं चला पता

Wed, 21 Feb 2024 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 21 Feb 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Those who gun shot two wedding guests not found
बाढड़ा। उमरवास मोड़ पर दो बरातियों को गोली मारने वाले हमलावरों का पता नहीं चला है। पुलिस की आठ टीमें हमलावरों की तलाश में जुटी हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी है। दूसरी ओर गोली लगने से घायल हुए दोनों युवकों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उनका उपचार अलग-अलग अस्पताल में किया जा रहा है।
विज्ञापन

सतनाली के जड़वा गांव में आयोजित शादी समारोह से रविवार रात करीब दो बजे बवानीखेड़ा लौट रहे बरातियों की हंसावास के पास एक अन्य स्कॉर्पियो सवारों से कहासुनी हो गई थी। दूसरी स्कॉर्पियो में सवार युवकों के हवाई फायर करने पर बरातियों ने अपनी स्कॉर्पियो भगा दी थी और उमरवास मोड़ पर उनकी स्कॉर्पियो पलट गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद दूसरी स्कॉर्पियो से उनके पीछे लगे युवकों ने फायरिंग कर दी थी। इस हमले में दिनेश और हेमंत को गोली लगी थी। बाढड़ा थाना पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक राहुल के बयान पर आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। घायलों के पुलिस बयान मंगलवार को दर्ज नहीं हो पाए, लेकिन पुलिस टीमों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन





मामले की जांच के लिए पुलिस ने आठ टीमें लगाईं हैं। सीआईए की तीन और बाढड़ा थाने की पांच टीमें जांच कर रही हैं। फिलहाल घायलों के पुलिस बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। आरोपियों का जल्द पता लगाकर पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। - ओमप्रकाश, एसएचओ, बाढड़ा थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed