फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Third death in the third wave, the man of Sawand died

तीसरी लहर में तीसरी मौत, सांवड के व्यक्ति ने तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Third death in the third wave, the man of Sawand died
चरखी दादरी। भले ही तीसरी लहर का पीक खत्म हो चुका है मगर जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार घातक होता जा रहा है। शनिवार को तीसरी लहर की तीसरी मौत की सूचना आई। सांवड वासी एक व्यक्ति ने पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान दम तोड़ा। उसे किडनी संबंधित बीमारी थी। यह जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से 142वीं मौत है। इसके अलावा शनिवार को 56 नए संक्रमित भी सामने आए, जिनमें 12 बच्चे, 16 महिलाएं और नौ बुजुर्ग शामिल हैं। राहत भरी खबर है कि 80 ठीक भी हुए और अब रिकवरी रेट 80 से अधिक है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस की तीसरी लहर के अंत में अब मृतकों का आंकड़ा बढ़ने लगा है। लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमित की मौत की सूचना आई। सांवड वासी 54 वर्षीय व्यक्ति को तीन फरवरी को उपचार के लिए पीजीआई में दाखिल करवाया गया था और उसी दिन उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पोर्टल से स्थानीय जिला स्वास्थ्य विभाग के पास इसकी सूचना आई। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृतक के परिजनों से संपर्क साध उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई। यह जिले में तीसरी लहर के दौरान तीसरी और कोरोना संक्रमित 142वीं मौत है। कोविड-19 सुरक्षा नियमों के तहत मृतक का अंतिम संस्कार किया जा चुका है।
विज्ञापन

शनिवार को 673 सैंपल की रिपोर्ट आई। जिनमें 56 संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा 6954 तक पहुंच गया है। राहत भरी खबर है कि 80 ठीक हुए और अब ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़कर 6490 तक पहुंच गई है। अब जिले में 322 एक्टिव केस है, जिनमें अधिकतर होम क्वारंटीन है। शनिवार को भी 247 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए। ग्रामीण क्षेत्र से भी काफी लोग संक्रमित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी लहर में इन्होंने गंवाई जान -
- 26 जनवरी को चिड़िया गांव 81 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
- चार फरवरी को ढाणी फौगाट वासी 62 वर्षीय महिला की मौत
- तीन फरवरी को सांवड वासी 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत
170 बच्चे तो 410 महिला हुई संक्रमित -
कोरोना वायरस की तीसरी लहर में अब तक जिले में 1875 संक्रमित हो चुके हैं। चिंताजनक है कि इनमें करीब 170 बच्चे हैं, जिनकी आयु एक माह से 17 वर्ष तक है। जबकि जिले में बच्चों के लिए चिकित्सा सुविधाएं भी ना के समान है। शनिवार को 12 बच्चे संक्रमित मिले हैं। संक्रमित महिलाओं का आंकड़ा भी काफी ज्यादा है। करीब 410 महिलाएं तीसरी लहर में संक्रमित हो चुकी है। शनिवार को भी 16 महिलाएं संक्रमित मिली। इसके अलावा नौ बुजुर्ग भी संक्रमित मिले है। तीसरी लहर में संक्रमित मिले बुजुर्गों की संख्या भी काफी है।
यहां बच्चे मिले संक्रमित.....
शनिवार को संक्रमित मिले 12 बच्चों में अचीना गांव से 11 वर्षीय बच्चा, कान्हड़ा से 16 वर्षीय किशोर, सांवड से दो वर्षीय बच्ची, बौंद से 15 व 16 वर्षीय दो किशोर, मंदौला से 16 वर्षीय किशोरी, बिरही कलां से 15 वर्षीय किशोरी, दादरी से 17 वर्षीय किशोर, मेजबान चौक के पास से 15 वर्षीय किशोरी, फतेहगढ़ से 14 वर्षीय किशोर, लोहारू चौक के पास से सात वर्षीय बच्चा, महेंद्रगढ़ चुंगी के पास से सात वर्षीय बच्ची शामिल है।

वर्जन:::
कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ा है और लगातार पॉजिटिव लोग आ रहे है। अब सांवड के एक व्यक्ति की पीजीआई रोहतक से मौत की सूचना आई है। अब तक जिले में 142 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। संक्रमण से बचाव के लिए लोग सावधानी रखें और कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें। सभी पात्र वैक्सीन अवश्य लगवाएं।
- डॉ. सुदर्शन पंवार, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed