फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Thieves stole 6 kg gold and Rs 14 lakh from Manappuram Gold Loan Bank in Dadri, causing panic

Dadri: मणप्पुरम गोल्ड लोन बैंक से सात किलो सोना और 14 लाख रुपये उड़ा ले गए चोर, मची अफरा-तफरी

Fri, 02 May 2025 02:11 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 02 May 2025 02:11 PM IST
सार

चरखी-दादरी के परशुराम चौक स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन बैंक में चोरों ने गुरुवार की रात बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने छह किलो सोना और 14 लाख रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी सुबह साढ़े नौ बजे मिली जब सुरक्षाकर्मी शिवा ड्यूटी पर पहुंचा।

विज्ञापन
Thieves stole 6 kg gold and Rs 14 lakh from Manappuram Gold Loan Bank in Dadri, causing panic
मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

चरखी-दादरी के परशुराम चौक स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन बैंक में चोरों ने गुरुवार की रात बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने सात किलो सोना और 14 लाख रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी सुबह साढ़े नौ बजे मिली जब सुरक्षाकर्मी शिवा ड्यूटी पर पहुंचा। बैंक के मुख्य शटर का एक ताला टूटा हुआ था और शटर को उपर कर चोर बैंक में घुसे थे। अंदर के ताले तोड़े नहीं बल्कि खोले गए हैं। डीएसपी हेड क्वार्टर धीरज कुमार, सिटी थाना पुलिस, सीआईए, एफएसएल टीम मौके पर पहुंच जांच में जुटी हुई है। एक अनुमान के मुताबिक सात किलो सोना करीब साढ़े करोड़ रुपये का है। प्रदेश के किसी भी बैंक में यह अब तक की सबसे बड़ी चोरी मानी जा रही है। 

विज्ञापन


काटे नहीं खोल गए हैं तिजोरी के ताले, मिलिभगत का शक 
पुलिस ने बताया मुख्य शटर का ताला जरूर तोड़ा गया है लेकिन उसके बाद तिजोरी तक पहुंचने के बीच आए पांच तालों को खोला गया है। इससे संदेह पैदा हुआ है। बैंक प्रशासन का कहना है कि तिजोरी का ताला तोड़ा नहीं जा सकता है, उसे गैस कटर से ही काट सकते हैं, लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं किया गया। चोरों के पास चाबी कहां से आई ये बड़ा सवाल बना हुआ है। तिजोरी के अलावा एलुमिनियम गेट का ताला भी खोला गया है, इससे पुलिस की जांच की सुई घूमती हुई नजर आ रही है। इस मामले में पुलिस को मिलिभगत भी नजर आ रही है। 
विज्ञापन




सीसीटीवी कैमरों के काट दिए तार, फुटेज मिलने पर संशय 
जांच अधिकारी ने बताया कि बैंक में चार सीसीटीवी लगे हुए थे। इनकी तार काटी गई है। बैंक में डीवीआर नहीं है क्योंकि इनकी निगरानी शीर्ष प्रबंधन से की जाती है। ऐसे में फुटेज मिलेगी नहीं मिलेगी। इस बारे में अभी कुछ भी कह पाना मुश्किल है। वहीं, बैंक के पास गुरुवार दिन में एक ट्रांसफार्मर जल गया था। इस कारण बैंक में कल दोपहर से ही बिजली नहीं थी। इन्वर्टर के सहारे ही व्यवस्था चालू थी। हो सकता है चोरों ने इस बात का भी फायदा उठाया हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छोड़ गए 650 ग्राम विवादित सोना, जिस पर चल रहा था केस
चोर सात किलो सोना ले गए लेकिन 650 ग्राम सोना छोड़ गए। इस सोने पर नकली होने का दावा किए जाने को लेकर केस चल रहा है। ऐसे में चोरों को यह कैसे पता चला कि यह सोना नकली है, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। विवादित सोने के अलावा तीन तोले सोना और बच गया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार करीब 500 ग्राहकों ने लोन लेने के माध्यम से यहां सोना रखवाया था। घटना वायरल हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed