फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   There was strictness in the mathematics paper, the 'accounts' of the copycats deteriorated

गणित के पेपर में रही सख्ती, नकलचियों का बिगड़ा ‘हिसाब’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
There was strictness in the mathematics paper, the 'accounts' of the copycats deteriorated
शहर के राजकीय कन्या स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र की दीवार पर चढ़े युवक। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिले में मंगलवार को बारहवीं गणित का पेपर कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच संपन्न हुआ। ड्यूटी स्टाफ और पुलिसकर्मियों की सख्ती ने नकलचियों का हिसाब बिगाड़ दिया। ढाई घंटे चली परीक्षा के दौरान जिले के किसी भी केंद्र पर एक भी यूएमसी (अनफेयर मींस केस) नहीं बना। शहर के परीक्षा केंद्रों की अगर बात करें तो नकल डालने आए असामाजिक तत्व परीक्षा केंद्रों की दीवार तक तो जरूर पहुंचे, लेकिन अंदर बैठे परीक्षार्थियों तक नकल पहुंचाने में कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा के गणित के पेपर में उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ परीक्षा केंद्रों पर बाहरी लोगों का हस्तक्षेप रहा, लेकिन उड़नदस्ते के मौके पर पहुंचते ही वहां से भीड़ छट गई। कुछ केंद्रों पर तो उड़नदस्ते 15 से 20 मिनट तक रुके रहे। मंगलवार को 31 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा करवाई गई।
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 30 मार्च से चल रही हैं। मेन विषयों की परीक्षा तकरीबन पूरी हो चुकी हैं। शिक्षा बोर्ड की ओर से नकल रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन आम लोगों व शिक्षकों के सहयोग के बिना नकल पर अंकुश लग पाना आसान नहीं है। शुरुआत में ढिलाई बरतने से खुलेआम नकल हुई और अब ड्यूटी स्टाफ समेत पुलिसकर्मियों ने परीक्षा केंद्रों पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। मंगलवार को आयोजित गणित के पेपर में इसकी बानगी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 केंद्रों पर पहुंचे 11 उड़नदस्ते
शिक्षा बोर्ड की प्रश्न पत्र फ्लाइंग टीम सदस्य जयकरण ने बताया कि मंगलवार को गणित विषय की परीक्षा के दौरान पूरी तरह से सख्ती बरती गई। प्रत्येक परीक्षा केंद्र का दौरा कर स्थिति का आकलन किया गया। जिला के सभी 31 केंद्रों में 11 उड़नदस्तों ने चेकिंग की। ग्रामीण क्षेत्रों में बाहरी हस्तक्षेप बोर्ड प्रशासन के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। शिक्षा बोर्ड प्रशासन की मंशा रहती है कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की शहर में ज्यादा संख्या में केंद्र बनाकर परीक्षा ली जाए इससे नकल पर काफी हद तक अंकुश लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed