फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   There was strict security at the examination centers, those who cheated could not succeed

Charkhi Dadri News: परीक्षा केंद्रों पर रहा कड़ा सुरक्षा पहरा, नकल डालने वालों की एक न चली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
There was strict security at the examination centers, those who cheated could not succeed
दादरी राजकीय कन्या स्कूल परीक्षा केंद्र में पुलिसकर्मी को निर्देश देते उड़नदस्ता प्रभारी ओमप्रक
चरखी दादरी। जिले में मंगलवार को 37 केंद्रों पर भौतिक विज्ञान व अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें जिला के करीब 1,015 विद्यार्थियों ने भाग लिया और नकल रहित परीक्षा दी। परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू हुई और साढ़े 3 बजे संपन्न हो गई। खास बात यह रही कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा बंदोबस्त पुख्ता रहे और नकल डालने पहुंचे असामाजिक तत्वों की एक न चली।
विज्ञापन


गौरतलब है कि परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले केंद्र के चारों ओर पुलिस बल तैनात हुआ और पास खड़े लोगों को खदेड़ कर दूर कर दिया। वहीं, निर्देशों को नजरअंदाज करने वालों पर डंडा चलाने से भी पुलिसकर्मियों ने गुरेज नहीं किया। दरअसल, सोमवार से ही अधिकारी सख्ती बरत रहे हैं और नकल पर पूरी तरह नकेल कसी जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग से एसपी और डीएसपी भी धरातल पर उतरकर केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांचते हुए सुधार भी करवा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने मंगलवार को समसपुर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण प्रणाली, सीसीटीवी निगरानी, विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था आदि की जांच की। इसके बाद पुलिस कर्मचारियों को सतर्क रहने व हर स्थिति पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे उड़नदस्ते
जिले में बोर्ड प्रश्नपत्र उड़नदस्ता, डीईओ उड़नदस्ता व एसडीएम उड़नदस्ता मंगलवार को सतर्क रहे। तीनों ने मिलकर जिले के 37 में से 21 केंद्र पर निरीक्षण किया। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के बाहर का निरीक्षण भी किया गया, लेकिन परीक्षार्थियों के साथी भी 100 मीटर दूरी पर नजर आए।
दूर कराईं परीक्षा केंद्रों की अव्यवस्थाएं
पिछले दो दिनों से परीक्षा केंद्रों पर पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई है। इनके अलावा दीवारों की खामियां दूर की गई हैं जबकि असामाजिक तत्वों को इन पर चढ़ने से रोकने के लिए कंटीले तार भी लगाए गए हैं। वहीं, पिछले दो दिनों से अधिकारी स्वयं केंद्रों पर पहुंचकर जायजा ले रहे हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी सख्त रही पुलिस
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप अधिक रहता है और यहां पर पुलिस बल कम होने के कारण नकल रोकथाम व्यवस्था कमजोर पड़ जाती है। इस साल ग्रामीण क्षेत्रों में काफी पुलिस बल तैनात किया गया है और नकल रहित परीक्षा कराई जा रही हैं। सभी केंद्रों पर महिला व पुरुष दोनों पुलिस कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं।



------------उड़नदस्ता टीम की ओर से 21 केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इनमें सारंगपुर, बिरही कलां, दादरी राजकीय कन्या स्कूल सबसे शांत परीक्षा केंद्र पाए गए। किसी भी केंद्र पर नकल कराने की व्यवस्था नहीं है और पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग नकल रोकथाम में किया जा रहा है।
- ओमप्रकाश वर्मा, प्रभारी, बोर्ड प्रश्नपत्र उड़नदस्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article