फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   There was a dispute over removing the car from the street, the driver beat up the couple

Charkhi Dadri News: गली से गाड़ी निकालने पर हुआ विवाद, चालक ने दंपती से की मारपीट

Tue, 01 Apr 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 01 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
There was a dispute over removing the car from the street, the driver beat up the couple
बाढड़ा। गांव बिलावल में गली से गुजरते समय गाड़ी चालक और भवन मालिक में कहासुनी हो गई। बाद में नौबत मारपीट तक पहुंच गई। दंपती घायल हो गए। घायल महिला के बयान पर अटेला चौकी पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में घायल कश्मीरो ने बताया कि 3 मार्च को उनके घर पर निर्माण कार्य चल रहा था। वह पति महेंद्र के साथ घर पर ही थीं। गली में सीमेंट, रेती और बजरी का मसाला तैयार किया जा रहा था।
विज्ञापन

उसी दौरान गांव निवासी राजबीर गाड़ी लेकर आया और भवन निर्माण सामग्री पर गाड़ी चढ़ा दी। जब महेंद्र ने उसे थोड़ा बचाकर गाड़ी निकालने के लिए कहा तो कहासुनी हो गई। बाद में आरोपी उसके घर आया और उनके साथ मारपीट करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल महिला ने बताया कि इसके बाद आरोपी के परिजन सतबीर, फूलपती, मीना, प्रीति ने भी सरिया, ईंट और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें पति-पत्नी घायल हाे गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। बाद में वे उपचार के लिए गोपी सीएचसी में गए। यहां से दादरी नागरिक अस्पताल रेफर किया गया।
रुपये निकालने का पुलिस को नहीं मिला साक्ष्य
घायल दंपती ने राजबीर पर एक लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस टीम ने घर जाकर जांच की तो रुपये निकालने संबंधी कोई साक्ष्य नहीं मिला। इसके बाद आरोप खारिज किया गया। वहीं, अन्य आरोप सही पाए गए और टीम ने जांच शुरू कर दी है।



सूचना मिलने पर घायलों के बयान दर्ज किए गए। दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर मामले पर चर्चा की। इसके बाद हालात संदेहजनक लगे तो दोनों को दो दिन का समय दिया गया। दो दिन बाद मौका जाकर देखा तो हालात जस के तस मिले। अब बयान के आधार पर आरोपी पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-सुमित कुमार, जांच अधिकरी, अटेला पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed