फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   There is no place left with the city council to dump the garbage, due to the parking of the vehicles, the lifting is affected.

नगर परिषद के पास नहीं बची कचरा डालने की जगह, गाड़ियां खड़ी रहने से उठान प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
There is no place left with the city council to dump the garbage, due to the parking of the vehicles, the lifting is affected.
चरखी दादरी। नगर परिषद के पास कचरा डालने की जगह नहीं बची है और इसके चलते उठान सेवा प्रभावित है। कचरे से भरे वाहन कभी नप कार्यालय तो कभी सड़कों किनारे खड़ा करने पड़ रहे हैं। दूसरी ओर कचरे का उठान न होने से सफाई व्यवस्था बेपटरी है ओर लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद के करीब 30 वाहन शहर से कचरे का उठान करते हैं, इनमें पांच ट्रैक्टर ट्रॉली और 23 ऑटो टीपर शामिल हैं। शहर से निकला कचरा डालने के लिए नगर परिषद के पास रानियां वाला जोहड़ डंपिंग यार्ड की चार एकड़ जगह ही है। इसके अलावा कचरा डालने का वैकल्पिक दूसरा स्थान नहीं है। यार्ड पर इस समय कचरे के निस्तारण का काम चल रहा है। सूत्रों के अनुसार यहां नया कचरा डालने के लिए वाहनों के जाने की जगह नहीं है। इसके चलते नगर परिषद अधिकारियों के सामने कचरा निस्तारण की बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन

सफाई शाखा इस संबंध में अपने अधिकारियों को अवगत करवा चुकी है। इस समय एसडीएम विरेंद्र सिंह के पास नप प्रशासक का चार्ज है और उनकी मार्फत यह डिमांड जिला प्रशासन को भेजी जा सकती है। एसडीएम विरेंद्र सिंह के अनुसार डंपिंग यार्ड पर एजेंसी का काम जल्द पूरा होने वाला है और यहां से निस्तारित कचरे का उठान होते ही जगह की कमी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी 21 वार्डों से नहीं हो पा रहा डोर-टू-डोर कचरा उठान
सामान्य दिनों की तरह ही नप के करीब 30 वाहन कचरा उठाने के लिए सुबह ही नप कार्यालय से निकल रहे हैं, लेकिन पहले की तर्ज पर अपने चक्कर पूरे नहीं कर पा रहे। कोई वाहन एक चक्कर लगा रहा तो कोई अधिक से अधिक दो चक्कर लगा रहे हैं। पहले की अगर बात करें तो एक वाहन तीन से चार चक्कर लगाता था। ऐसे में अब शहर के सभी 21 वार्डों से डोर-टू-डोर कचरे का उठान नहीं हो पा रहा है।
प्रतिदिन निकलता है 30 टन कचरा
नप के वाहन प्रतिदिन शहर से करीब तीस टन कचरे का उठान करते हैं, लेकिन अब जगह की कमी के चलते इतने कचरे का उठान नहीं हो पा रहा है। पहले पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली 15 और 23 ऑटो टीपर 50 से अधिक चक्कर लगाते थे, लेकिन अब मुश्किल से ये वाहन 30 ही चक्कर लगा पा रहे हैं।
मेटल फैसलिटेशन प्वाइंट पर भी पड़ा कचरा
रावलधी-भिवानी बाईपास के समीप ही नगर परिषद ने मेटल फैसलिटेशन प्वाइंट भी बना रखा है। यहां अलग-अलग प्रकार के कचरे को पृथक करने के लिए पिट बनाए गए हैं। इस समय नगर परिषद कर्मचारी यहां भी मजबूरीवश कचरा डाल रहे हैं, जबकि यहां कचरा पृथक करने की प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। मेटल फैसलिटेशन प्वाइंट बनाए हुए करीब एक साल का समय बीत चुका है।

सफाई व्यवस्था के लिए नप के पास ये हैं संसाधन
संसाधन- संख्या
ऑटो टीपर- 23
थ्री-व्हीलर- 01
सफाई कर्मी 172
लोडर 01
तीन पहिया रिक्शा 20
हाथ रेहड़ी 70
डंपिंग यार्ड पर एजेंसी कचरा निस्तारण का कार्य कर रही है। इसके तहत कचरे को पृथक किया जा चुका है और अब उठान बाकी है। एजेंसी का कार्य अंतिम चरण में है और यहां से निस्तारित कचरा उठने के बाद जगह की दिक्कत नहीं रहेगी। - विरेंद्र सिंह, एसडीएम एवं नप प्रशासक

   नप कार्यालय में खड़े कचरे का उठान करने वाले वाहन।

नप कार्यालय में खड़े कचरे का उठान करने वाले वाहन।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed