फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   There is a need for e-buses in the district, the MLA sent a proposal

Charkhi Dadri News: जिले में ई-बसों की दरकार, विधायक ने भेजा प्रस्ताव

Tue, 19 May 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 19 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
There is a need for e-buses in the district, the MLA sent a proposal
शहर का रोडवेज डिपो, जहां से इलेक्ट्रोनिक बसों का संचालन होना है।
चरखी दादरी। स्थानीय रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए स्थानीय विधायक की ओर से रोडवेज बसों में 5 इलेक्ट्रिक बसों की मांग भेजी गई है। रोडवेज डिपो को इलेक्ट्रिक बसें मिलने के बाद जहां पर्यावरण संरक्षण को फायदा होगा, वहीं लोकल रूटों पर सफर करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलने की संभावना है। वहीं रोडवेज बेड़े में भी कुल बसों की बढ़कर 128 तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो के पास बसों की कमी होने के बावजूद प्रतिदिन 40 हजार यात्रियों को सफर करवा रहा है। इससे यात्रियों को राहत मिल रही है, वहीं परिवहन विभाग को भी राजस्व की प्राप्ति हो रही है। बसों की कमी के चलते जिले के कई लोकल रूट प्रभावित हो रहे थे। जिससे यात्रियों को निजी वाहनों में सफर करना पड़ता था।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए विधायक सुनील सांगवान ने मुख्यालय से पांच इलेक्ट्रिक बसें आवंटित करने की मांग रखी है। जिले में पहली बार इलेक्ट्रिक बसें मिलने के बाद लोकल रूटों पर सफर करने वाले विद्यार्थियों और यात्रियों को राहत की सांस मिल सकेगी। बढ़ते प्रदूषण पर भी पर रोक लग सकेगी। विधायक ने रोडवेज अधिकारियों से संचालन की रूप रेखा तैयार करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्गों और महिलाओं को मिलेगी राहत

बसों में भीड़-भाड़ होने के कारण सफर करने वाले बुजुर्गों और महिलाओं को सीट नहीं मिलने के कारण अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन डिपो से पांच इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होने के बाद सफर करने वाले बुजुर्गों और महिलाओं के लिए सफर करना सुलभ व राहत भरा हो सकेगा।



इन रूटों पर चलाई जा सकती हैं इलेक्ट्रिक बसें

रोडवेज विभाग के अधिकारियों अनुसार इलेक्ट्रिक बसों को चिड़िया-दादरी, बधवाना-दादरी, कितलाना-दादरी, अटेला-दादरी, इमलोटा-दादरी, सांवड़-दादरी संभावित रूटों पर चलाने की संभावना है। अधिकारियों का कहना हैं कि प्रस्तावित रूटों की सड़कों पर ब्रेकर आदी अवरोधक नहीं बनाए गए है, वहीं सभी सड़कें नई बनाई गई है।




दादरी रोडवेज डिपो के लिए पांच इलेक्ट्रिक बसों की मांग रखी गई है। उम्मीद है कि इलेक्ट्रिक बसें जल्दी ही बेड़े में शामिल हो सकेगी। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा वहीं डिपो पर लगने वाली यात्रियों की भीड़ भी कम होगी।

- सुनील सांगवान, विधायक दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed