फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   There are 350 seats in Rawaldhi ITI and 87 in Kadma ITI.

रावलधी आईटीआई में 350 तो कादमा आईटीआई में 87 सीटें हैं खाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
There are 350 seats in Rawaldhi ITI and 87 in Kadma ITI.
चरखी दादरी। राजकीय आईटीआई में दाखिला लेने के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट दो सितंबर को जारी की जाएगी। इससे पहले आईटीआई की बची हुई सीटों पर इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करना होगा और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। सोमवार को आईटीआई की ओर से पहली मेरिट लिस्ट के बाद खाली बची सीटों का ब्योरा सार्वजनिक किया गया।
विज्ञापन

आईटीआई में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट 24 अगस्त को जारी की गई थी। पहली लिस्ट के तहत अलॉट की गई सीटों में से करीबन पचास प्रतिशत सीटों पर आवेदकों ने दाखिला नहीं लिया। दाखिला न लेने वाले आवेदक भी शुल्क फीस जमा करवाकर दूसरी लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। पहली मेरिट लिस्ट में राजकीय आईटीआई कादमा में 70 सीटें दाखिला के लिए अलॉट हुई थीं और इन सीटों में से सिर्फ 40 सीटों पर ही आवेदकों ने दाखिला लेना सुनिश्चित किया। इसके अलावा राजकीय आईटीआई सांतौर में 43 सीटों पर ही दाखिला सुनिश्चित हुआ। इसी प्रकार राजकीय ब्वॉयज आईटीआई रावलधी में 377 सीटें दाखिला के लिए अलॉट हुई थीं और इनमें से सिर्फ 155 सीटों पर ही आवेदकों ने दाखिला लेना सुनिश्चित किया। इसी प्रकार का हाल अन्य आईटीआई का रहा।
विज्ञापन

500 और 250 रुपये है आवेदन शुल्क
कई ऐसे आवेदक हैं जिनका पहली लिस्ट में नाम आया था, लेकिन उन्होंने दाखिला नहीं लिया है। ऐसे आवेदकों को दूसरी लिस्ट में शामिल होने के लिए फिर से शुल्क जमा कराना पड़ेगा। छात्र के लिए यह फीस 500 रुपये निर्धारित की गई है जबकि छात्रा के लिए यह फीस 250 रुपये निर्धारित की गई है। इसके बाद मेरिट लिस्ट के आधार पर फिर से सीटें अलॉट की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिये...किस आईटीआई में कितनी सीटें हैं खाली
1- रावलधी आईटीआई
ट्रेड का नाम- दाखिले हुए- कुल सीटें
1. कारपेंटर - 11-48-
2. मैकेनिक मोटर व्हीकल- 18-40-
3. कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट - 16-48-
4. मैकेनिक डीजल- 10-40-
5. कोस्मेटोलॉजी- 15-20-
6. पेंटर जनरल- 2-20-
7. ड्राफ्टमैन सिविल- 6-24-
8. पलंबर- 10-48-
9. ड्रेस मेकिंग- 4-20-
10. रेफ्रिजनरेशन एंड एसी टेक्निशियन- 6-24-
11. इलेक्ट्रिशयन- 14-40-
12. स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेटिरयल असिस्टेंट अंग्रेजी- 9-24-
13. इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक- 8-24-
14. टर्नर- 13-40-
15. फिटर- 12-40-
16. वेल्डर- 7-40-
-राजकीय आईटीआई कादमा-
ट्रेड का नाम- दाखिले हुए- कुल सीटें-
1. इलैक्ट्रिशयन-11-20-
2. कोपा-16-48-
3. फीटर-5-20-
4. सिविंग टेक्नोलॉजी-5-20-
आईटीआई सांतौर-
ट्रेड का नाम- दाखिले हुए- कुल सीटें-
1. इलैक्ट्रेशियन-10-10-
2. फीटर-9-20-
3. वेल्डर-8-20-
4. पलंबर-7-24-
5. ड्रेस मेकिंग-9-20-
दूसरी मेरिट लिस्ट दो सितंबर को जारी की जाएगी। इससे पहले बची हुईं सीटों पर दाखिला लेने के लिए आवेदन करना जरूरी है और इसके लिए आवेदक को शुल्क देना पड़ेगा।
सोमबीर सिंह, प्राचार्य, कादमा राजकीय आईटीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed