फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   theft in redymade shop

Charkhi Dadri News: दुकान से 9 लाख रुपये के लेडीज सूट और रेडीमेड कपड़े चोरी

Fri, 24 Jan 2025 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 24 Jan 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
theft in redymade shop
नौरंगाबास स्थित दुकान में सामान चोरी कर ले जाती महिला। संवाद
नौरंगाबास जाटान में रात को दुकान बंद कर घर गई थी महिला, सुबह आकर देखा तो ताला टूटा और दुकान मिली खाली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। गांव नौरंगाबास जाटान में दुकान से चोरों ने 9 लाख रुपये के लेडीज सूट व रेडीमेड कपड़े चोरी कर लिए। अब पीड़ित महिला की शिकायत पर झोझूकलां थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला कविता ने बताया कि उन्होंने अपने घर के सामने नौरंगाबास राजपूतान रोड पर मलिक क्लॉथ हाउस के नाम से दुकान कर रखी है। 23 जनवरी की रात को उन्होंने दुकान बंद कर दी और घर पर सो गईं। अगले दिन जब वह सुबह दुकान पर आईं तो उन्हें दुकान पर लगा ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान भी चोरी पाया गया। बाद में उन्होंने डीवीआर की जांच की। इसमें एक महिला और चार पुरुष वारदात करते नजर आए।
विज्ञापन

फुटेज के अनुसार, चोरों ने रात करीब सवा एक बजे दुकान में प्रवेश किया। सबसे पहले सीसीटीवी देखकर तोड़ डाले। उन्होंने दुकान से लगभग 9 लाख रुपये के अलग-अलग प्रकार के लेडीज सूट व छोटे बच्चों के रेडीमेड कपड़े चोरी कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान संचालक महिला ने बताया कि करीब 1500 सूट व बच्चों की ड्रेस दुकान से चोरी हुई है। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर चोर का पता लगाकर सामान बरामद करने की मांग की है।
फोटो- 41
नौरंगाबास स्थित दुकान में सामान चोरी कर ले जाती महिला। संवाद
फोटो- 42
दुकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed