{"_id":"67c5dfe96fdd2764380b9082","slug":"theft-in-house-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-132649-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दवा लेने महम गए दंपती के घर से गहने चोरी, आरोपी सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दवा लेने महम गए दंपती के घर से गहने चोरी, आरोपी सीसीटीवी में कैद
Mon, 03 Mar 2025 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 03 Mar 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
- नगर परिषद कार्यालय में सफाई कर्मचारी है शिकायतकर्ता, शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। महम दवा लेने गए एक दंपती का परिवार के ही युवक ने घर खंगाल डाला और करीब 3 लाख के गहने चोरी कर लिए। अब पीड़ित की शिकायत व फुटेज के आधार पर शहर थाना पुलिस ने आरोपी शिवम उर्फ शिबड़ी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में दासराम ने बताया कि वह वाल्मीकि बस्ती में रहता है। उसकी पत्नी बाला देवी की तबीयत ठीक नहीं थी तो 1 मार्च को वह दवा दिलाने के लिए महम गया था। इस दौरान आते समय अपने बेटे विक्की के पास लाहली में रुक गए। 2 मार्च को घर के लिए रवाना हुए। सायं करीब 3 बजे तब वे घर पहुंचे तो उन्हें कमरों के ताले टूटे मिले।
इसके बाद अंदर जाकर देखा तो घर में संदूक का ताला टूटा हुआ था। सामान की जांच करने पर संदूक से सोने की दो अंगूठी, सोने की दो लेडीज अंगूठी, दो मंगलसूत्र, एक जोड़ी कानों के टॉप्स, एक जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी मुरकी, चांदी की दो जोड़ी पाजेब व दो हथफूल चोरी मिले।
विज्ञापन
बाद में उन्होंने पड़ोस में सीसीटीवी की जांच की तो फुटेज में परिवार का ही शिवम उर्फ शिबड़ी चोरी कर बाहर जाता दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी और पुलिस से मौके से सबूत एकत्र किए। अब टीम सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।