फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   theft,crime case file,charkhi dadri news

भैंस चोरी करने घुसे दो चोर, एक पकड़ा

Thu, 09 Jul 2020 10:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
theft,crime case file,charkhi dadri news
भैंस चोरी करने की मंशा से मोरवाला गांव निवासी एक व्यक्ति के प्लॉट में घुसे दो युवकों में से एक को मालिक ने पकड़ लिया। उसे इमलोटा चौकी पुलिस के हवाले किया गया है। वहीं, दूसरा युवक मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने पशुपालक की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इमलोटा चौकी में दी शिकायत में मोरवाला गांव निवासी पशुपालक बलवान ने बताया कि गत आठ जून की रात वह अपने प्लॉट में सो रहा था। वहां उनकी भैंस भी बंधी हुई थी। रात करीब 11 बजे उसे कुछ आहट सुनाई दी और वह चौकन्ना हो गया। जब वह देखने के लिए उठा तो उसे भैंस खोलते दो युवक नजर आए। पशुपालक ने बताया कि दोनों युवक उसके गांव के ही हैं। एक युवक को उसने मौके पर ही पकड़ा लिया, जबकि दूसरा भागने में कामयाब हो गया। मामले की सूचना मिलते ही देर रात इमलोटा चौकी पुलिस टीम मोरवाला पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पशुपालक बलवान की शिकायत पर मोरवाला निवासी प्रदीप व सतीश के खिलाफ धारा 379 और 511 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed